फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kalia serpents form of Nullah's message Nathane

नाले रूपी कालिया नागों को नाथने का संदेश

Fri, 04 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 04 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kalia serpents form of Nullah's message Nathane
तुलसीघाट पर नाग नथैया की लीला देखने के लिए उमड़ा हुजूम।
काशी में उत्सव, मेले, शोभायात्राएं और लीलाएं भीड़ या शोर का हिस्सा नहीं होतीं। ऐसे उत्सवों को राष्ट्रीय समस्याओं, मुद्दों, सामाजिक सरोकारों से जोड़ा जाने लगा है। इसकी बानगी गुरुवार को दिखी नाग नथैया की लीला में। गंगा तट पर देश-दुनिया से उमड़े लाखों के जनसैलाब के बीच गंगा तट पर बने यमुना रूपी दह में प्रदूषणरूपी कालियानाग के मर्दन की लीला के जरिए गंगा निर्मलीकरण का संदेश दिया गया। इस लीला की शुरुआत संत तुलसीदास ने 455 वर्ष पहले तुलसी घाट पर की थी।
विज्ञापन



द्वापर में कालिया नाग ने यमुना को प्रदूषित किया था अब नालों के प्रदूषण से गंगा बेजार हो रही है। तब एक कालिया नाग था, अब गोमुख से गंगासागर के बीच नाला रूपी ऐसे हजारों कालिया नाग हैं, जिन्हें नाथे बिना गंगा निर्मल नहीं हो सकतीं।
विज्ञापन

गुरुवार को तुलसी घाट पर सीढ़ियों, मढ़ियों, मंदिरों की बुर्जियों से लेकर छतों, गंगा की मध्यधारा पर कतारबद्ध नावों-बजड़ों पर उमड़े सैलाब के बीच कालिया नाग के मर्दन की लीला का संदेश यही था। शाम चार बजे से ही नावों-बजड़ों के झुंड तुलसी घाट पर लंगर डालने लगे। महामंडलेश्वर संतोष दास सतुआ बाबा संतों, बटुकों के साथ बजड़े पर सवार होकर पहुंचे तो विदेशी पर्यटकों, संस्कृति प्रेमियों के नाव-बजड़ों की अलग कतारें लगने लगीं। शाम 3:30 बजे तक तुलसी घाट की बालकनीनुमा खड़ी सीढ़ियों, मढ़ियों और मंदिरों की छतों पर कहीं तिल रखने की जगह नहीं बची। इस दौरान डाफी गांव से आई रामायणियों की मंडली बृज विलास के छंद, सोरठों का पखावज और झांझ पर गान करने लगी। कृष्ण अपने बाल सखाओं के साथ गंगा तट पर गेंद खेलने लगे। खेल-खेल में गेंद उसी दह में जा गिरी जिसमें कालिया नाग पहले से मौजूद था। बाल सखाओं के आग्रह पर कान्हा ने कदंब की डाल से शाम 4:38 बजे यमुना रूपी गंगा में छलांग लगा दी और इसी के साथ हर-हर महादेव का जयघोष गूंजने लगा। नावों-बजड़ों से घंटे, घड़ियाल बजने लगे। आरती उतारी जाने लगी। डमरूनाद से पूरा लीलास्थल गुंजायमान हो गया। कुछ देर में ही कृष्ण कलियानाग के फन पर बंशी बजाते हुए प्रगट हुए तो फिर उन क्षणों की झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed