{"_id":"6933ad94cb3ccf0bc2022c33","slug":"kajjakpura-rob-will-be-operational-after-10-december-as-soon-as-work-completed-in-varanasi-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kajjakpura ROB: काम पूरा होते ही 10 के बाद चालू होगा कज्जाकपुरा आरओबी, डीएम के निर्देश पर लोड टेस्टिंग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kajjakpura ROB: काम पूरा होते ही 10 के बाद चालू होगा कज्जाकपुरा आरओबी, डीएम के निर्देश पर लोड टेस्टिंग शुरू
Sat, 06 Dec 2025 09:44 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:44 AM IST
सार
Varanasi News: कज्जाकपुरा आरओबी जल्द ही चालू हो जाएगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर यहां लोड टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। 10 दिसंबर के बाद ये आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
कज्जाकपुरा आरओबी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काम पूरा होते ही 10 दिसंबर के बाद कज्जाकपुरा आरओबी चालू होगा। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर सेतु निगम ने यहां लोड टेस्टिंग शुरू कर दी है। डीएम ने बताया कि दस दिसंबर के बाद कज्जाकपुरा आरओबी को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। बाकी औपचारिकताएं बाद में पूरी कराई जाएंगी।
विज्ञापन
सेतु निगम के अधिकारियों के अनुसार यहां फीनिशिंग का काम अंतिम चरण में है। लोड टेस्टिंग का भी काम चल रहा है। आम जनता के लिए इसे जल्द खोला जाएगा। इससे काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
पिछले दिनों नगर निगम की कार्यकारिणी ने बाबा लाटभैरव के नाम पर इसका नाम प्रस्तावित किया है। जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया है। इसका निर्माण पूरा होने के बाद गाजीपुर से वाराणसी आने वालों को लोगों को जाम में फंसना नहीं पड़ेगा। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही है।
विज्ञापन