फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kailash Vijayvargiya Targeted Mamta government said there is no law and order in Bengal,praised CM Yogi also gave statement on Afghanistan in Varanasi

वाराणसी में कैलाश विजयवर्गीय: ममता सरकार पर साधा निशाना, बोले- बंगाल में कानून का राज नहीं, सीएम योगी की तारीफ की, अफगानिस्तान पर भी दिया बयान

Thu, 19 Aug 2021 10:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 19 Aug 2021 10:24 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने काशी विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर में दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन
Kailash Vijayvargiya Targeted Mamta government said there is no law and order in Bengal,praised CM Yogi also gave statement on Afghanistan in Varanasi
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय एक दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ और संकट मोचन में दर्शन पूजन के बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उधर, उन्होंने यूपी में योगी सरकार की जमकर सराहना की और बोले, माफियाओं के खात्मे का संकल्प सरकार पूरा कर रही है।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) राज में न्याय पालिका और कार्यपालिका की बात बेमानी है। उनके कार्यकर्ताओं के लिए ममता बनर्जी के शब्द ही संविधान हैं और यही कारण है कि वहां कानून का राज समाप्त है।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की सीबीआई जांच के कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस आदेश के बाद पश्चिम बंगाल में कानून के शासन की स्थापना होगी। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद बहन बेटियों के साथ हिंसा हुई और ज्यादातर ने दुराचार तक के मामलों में पति व बच्चों की हत्या के डर से मुकदमा नहीं कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल हिंसा की जांच सीबीआई करेगी और उसकी मॉनिटरिंग न्यायालय करेगा। ऐसे में जांच पूरी तरह से निष्पक्ष होगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद अब हिंसा पीड़ितों को सरकार मुआवजा देगी। 

अफगानिस्तान के हालात पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि तालिबान का रिकॉर्ड हिंसक और अलोकतांत्रिक रहा है। यह घटना पूरी दुनिया के लिए चिंता का विषय है। अब पूरी दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता से लड़ना चाहिए।

उन्होंने यूपी सरकार की तारीफ की और कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं का सफाया कर प्रदेश में सुरक्षित माहौल बनाया है। इससे पहले वे काशी विश्वनाथ और संकट मोचन मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कोविड की वजह से पिछले साल वे नहीं आ पाए थे। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम की भी प्रशंसा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed