फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi Vishwanath Calendar and diary prepared for devotees for the first time, dedicated to Mahadev, copy also

Kashi Vishwanath:श्रद्धालुओं के लिए पहली बार तैयार कैलेंडर व डायरी महादेव को समर्पित, पीएम को भी भेजी गई प्रति

Tue, 02 Jan 2024 03:47 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 02 Jan 2024 03:47 PM IST
सार

काशी विश्वनाथ की आराधना पर तैयार डायरी और कैलेंडर दो जनवरी से ही मंदिर में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने डायरी का शुल्क 200 रुपये और कैलेंडर का मूल्य 30 रुपये में निर्धारित किया है। फिलहाल मंदिर के ट्रस्ट्री, जनप्रतिनिधि और कुछ अधिकारियों को एक एक प्रति निशुल्क मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
Kashi Vishwanath Calendar and diary prepared for devotees for the first time, dedicated to Mahadev, copy also
पहली बार तैयार कैलेंडर और डायरी महादेव को हुई समर्पित - फोटो : संवाद

विस्तार

देवाधिदेव महादेव के भक्तों के लिए काशी की यात्रा को यादगार बनाने के लिए डायरी और कैलेंडर की व्यवस्था की है। नव वर्ष पर काशीपुराधिपति के भोग आरती के दौरान यह कैलेंडर और डायरी उन्हें समर्पित की गई। बाबा को समर्पित डायरी और कैलेंडर की प्रति को लोकार्पण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया है। पीएम मोदी मंगलवार को नई दिल्ली में काशी विश्वनाथ के पहले डायरी और कैलेंडर का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन

काशी विश्वनाथ की आराधना पर तैयार डायरी और कैलेंडर दो जनवरी से ही मंदिर में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। मंदिर प्रशासन ने डायरी का शुल्क 200 रुपये और कैलेंडर का मूल्य 30 रुपये में निर्धारित किया है। फिलहाल मंदिर के ट्रस्ट्री, जनप्रतिनिधि और कुछ अधिकारियों को एक एक प्रति निशुल्क मुहैया कराई जाएगी। यहां बता दें कि तिरुपति और सिरडी साईं की तर्ज पर डायरी पर महादेव के अलग अलग मंत्रों को उल्लेखित किया गया है। मंदिर प्रशासन काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को यादगार बनाने के लिए अलग अलग उपहार देने पर विचार कर रहा है। ऐसे में डायरी और कैलेंडर को इस कड़ी में जोड़ा गया है। इस वर्ष पांच हजार कैलेंडर और डायरी का प्रकाशन कराया जाएगा। इसके बाद मांग के अनुसार इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

वीआईपी भी करेंगे 10 डायरी कैलेंडर की बिक्री

मंदिर प्रशासन डायरी और कैलेंडर के प्रचार प्रसार के लिए वीआईपी की मदद लेगा। इसमें एक-एक प्रति उन्हें निशुल्क मुहैया कराने के बाद उनके जरिये 10-10 डायरी और कैलेंडर बिक्री के लिए दिए जाएंगे। इस डायरी और कैलेंडर को मंदिर के प्रतीक के रूप में भी स्थापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से पहली बार डायरी और कैलेंडर का प्रकाशन किया गया है और वर्ष के पहले दिन इसे बाबा को समर्पित भी किया गया है। इसकी पहली प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा गया है। - कौशल राज शर्मा, मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed