फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kabirchourah chowki inspector returned 1.96 lakhs rupees bag to owner missing from hospital in varanasi

वाराणसी: दरोगा धर्मराज ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 1.96 लाख रुपये लौटाया

Tue, 04 Aug 2020 05:03 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 04 Aug 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Kabirchourah chowki inspector returned 1.96 lakhs rupees bag to owner missing from hospital in varanasi
रुपयों से भरा बैग लौटाते दारोगा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के कोतवाली थाने की कबीरचौरा चौकी के प्रभारी धर्मराज सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश कर मंगलवार को सभी का दिल जीत लिया। चौकी प्रभारी ने ईमानदारी दिखाते हुए पिता के इलाज के लिए आई महिला को एक लाख 96 हजार रुपये से भरा सूटकेस वापस लौटाया।

विज्ञापन

बिहार के औरंगाबाद की एक महिला अपने भाई दिवाकर पांडेय के साथ अपने पिता का इलाज कराने कबीरचौरा अस्पताल आई थी। डॉक्टरों ने महिला के पिता की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन



इस बीच महिला का रुपये से भरा सूटकेस कबीरचौरा हॉस्पिटल में ही छूट गया। महिला जब वापस आकर सूटकेस खोजने लगीं तो उन्हें नहीं मिला।

रोती-बिलखती महिला कबीरचौरा चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह के पास पहुंची। चौकी प्रभारी ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान चौकी प्रभारी को अस्पताल के ही एक कर्मचारी पर शक हुआ। चौकी प्रभारी ने अस्पताल के कर्मचारी से कड़ाई से पूछताछ करनी शुरू की तो उसने सूटकेस मिलने की बात स्वीकारी। 

चौकी प्रभारी ने सूटकेस बरामद कर इलाज के लिए आई महिला को सौंपा। रुपये से भरा सूटकेस पाते ही महिला के आंखों से आंसू छलक पड़े। महिला चौकी प्रभारी धर्मराज सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कही कि इंसान के रूप में आज भी हमारे इर्दगिर्द ही भगवान हैं। हम आपका यह एहसान कभी नहीं भूलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed