{"_id":"672110374136092b150f3bd7","slug":"kabaddi-competition-organized-in-chiraigaon-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: चिरईगांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, राष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ यादव का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: चिरईगांव में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, राष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ यादव का शानदार प्रदर्शन
Tue, 29 Oct 2024 10:11 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 29 Oct 2024 10:11 PM IST
सार
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें राष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कुल 17 टीमों ने प्रतिभाग किया और जीत के बाद उत्साह प्रकट किया।
विज्ञापन
कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के बाद उत्साहित खिलाड़ी
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
चिरईगांव महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से मंगलवार को अन्तरमहाविद्यालयीय कबड्डी पुरुष वर्ग प्रतियोगता शिएट का कालेज परिसर गहनी में आयोजित की गई। जिसमें महादेव कॉलेज की ओर से कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी सौरभ यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में 15 रेड और अंकित यादव ने 7 रेड किया।ऊक्त जानकारी देते हुए महादेव पीजी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा एवं खेल कूद विभागाध्यक्ष डा धर्मेन्द्र प्रताप ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से सम्बद्ध कुल 17 टीमों ने प्रतिभाग किया।
खेल के लिए दो पूल बनाए गए। महादेव पीजी कॉलेज के छात्र अपने पूल में लगातार नाट आउट रहते हुए बीआईटी कालेज वाराणसी को सेमीफाइनल में 21-7 से हरा कर फाइनल मैच में प्रवेश किया। अन्तिम मुकाबला शीएट कालेज गहनी के साथ हुआ। महादेव पीजी कॉलेज के छात्रों ने शीएट कालेज गहनी को 37-31 के स्कोर से हरा कर जीत की खिताब पर कब्जा जमाया। इस तरह से पिछले तीन वर्षों से लगातार अंतर महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में महादेव कॉलेज विजेता हुआ है।
कबड्डी टीम में कप्तान सौरव यादव, अंकित यादव,किशन, राकेश, रिंकू,आकाश सिंह, विक्रान्त,सरोज, करण, अर्जुन, सुशांत, अभिषेक और प्रांजल रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ चन्दौली के सांसद वीरेन्द्र सिंह ने फीता काट कर किया।इस अवसर पर विश्वविद्यालय की ओर से आब्जर्वर डा अमरेन्द्र सिंह, अमित कुमार गौतम,डा दिनेश सिंह,शन्तोष यादव इत्यादि उपस्थित रहे।