फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Justice girdhar malviya became chancellor of BHU

न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय बने बीएचयू के कुलाधिपति , विवि कोर्ट की बैठक में लिया गया फैसला

Tue, 27 Nov 2018 10:31 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 27 Nov 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Justice girdhar malviya became chancellor of BHU
जस्टिस गिरधर मालवीय - फोटो : self
बीएचयू के संस्थापक भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के पौत्र और उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय बीएचयू के कुलाधिपति होंगे। सोमवार को विश्वविद्यालय कोर्ट की बैठक में सर्वसम्मति से न्यायमूर्ति मालवीय के नाम का फैसला हुआ।
विज्ञापन


कुलाधिपति रहे डॉ. कर्ण सिंह का कार्यकाल दो साल पहले पूरा होने के बाद से ही नए कुलाधिपति के चयन की प्रक्रिया चल रही थी। नियमानुसार अब कोर्ट द्वारा तय न्यायमूर्ति मालवीय का नाम अंतिम मंजूरी के लिए विश्वविद्यालय के विजिटर और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में कुलाधिपति के चयन को लेकर होने वाली कोर्ट की बैठक की तैयारी पिछले कई दिनों से चल रही है। इसके लिए बीएचयू के पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह, प्रो. हरिगौतम, प्रो.वाईसी सिम्हाद्री, कुंवर अनंत नारायण, जस्टिस गिरिधर मालवीय, प्रो. मुरली मनोहर जोशी सहित 11 नाम चर्चा में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11 बजे केंद्रीय कार्यालय स्थित समिति कक्ष में कुलपति प्रो. राकेश भटनागर की अध्यक्षता में हुई कोर्ट की बैठक दोपहर ढाई बजे तक चली। इस दौरान चर्चा के बाद न्यायमूर्ति मालवीय, पूर्व कुलपति प्रो. पंजाब सिंह, प्रो. हरि गौतम तीन नाम सामने आए, जिनमें सर्वसम्मति से सदस्यों ने न्यायमूर्ति मालवीय के नाम पर मुहर लगाई। इस दौरान कुलपति, कुल सचिव के साथ ही करीब चालीस सदस्य शामिल रहे।

महामना की पुण्यतिथि पर पौत्र को अहम जिम्मेदारी

Justice girdhar malviya became chancellor of BHU
विवि कोर्ट की बैठक - फोटो : amar ujala
 सोमवार को अद्भुत संयोग बना। बीएचयू संस्थापक महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की पुण्यतिथि पर जहां शांति पाठ-गीता पाठ कर उनका स्मरण किया गया वहीं उनके पौत्र न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय को कुलाधिपति की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई।

महामना की पुण्यतिथि 26 नवंबर को मनाए जाने की तैयारी कई दिन से चल रही थी। इसी दिन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के नाम पर फैसले के लिए कोर्ट की बैठक भी पहले से तय थी। मालवीय भवन में सुबह नौ बजे आयोजित कार्यक्रम में महामना को श्रद्धांजलि दी गई। कुलपति प्रो. राकेश भटनागर, छात्र अधिष्ठाता प्रो. एमके सिंह, कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी आदि ने मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के छात्रों ने शंति पाठ-गीता पाठ किया। इसके बाद 11 बजे से कुलपति की अध्यक्षता में कोर्ट की बैठक हुई। कुलाधिपति पद के लिए कई नाम थे लेकिन न्यायमूर्ति मालवीय के नाम का प्रस्ताव वसंता कॉलेज राजघाट की शिक्षक डॉ. वंदना झा ने रखा। इसे सर्वसम्मति से स्वीकार लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed