{"_id":"58fccaff4f1c1bee488b4fa8","slug":"junior-engineer-suspend-in-azamgarh-after-lots-of-complain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वसूली और फोन नहीं उठाना जेई को पड़ा भारी, निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वसूली और फोन नहीं उठाना जेई को पड़ा भारी, निलंबित
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 23 Apr 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अभियंता की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत उपभोक्ताओं की ओर से फोन न उठाने की शिकायत और मेगा कैंप में कम वसूली को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता पीपी सिंह ने रविवार को बदरका उपकेंद्र के जेई संजय यादव को निलंबित कर उन्हें बलिया से संबद्ध कर दिया। मुख्य अभियंता की इस कार्रवाई से विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप है।
मुख्य अभियंता पीपी सिंह ने शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की थी, जिसमें मीडिया कर्मियों ने शिकायत की थी कि जेई फोन नहीं उठाते हैं।
रविवार को विद्युत उपकेंद्रों पर बकाया वसूली के लिए मेगा कैंप का आयोजन किया गया था। इस दौरान मुख्य अभियंता बदरका उपकेंद्र पर कैंप का जायजा लेने पहुंच गए। अपराह्न डेढ़ बजे पर मेगा कैंप में किसी उपभोक्ता ने बकाया बिल जमा नहीं किया था और न ही जेई द्वारा किसी बकाएदार का कनेक्शन काटा गया था।
उपकेंद्र में काफी गंदगी थी। वहां भी उन्हें जेई द्वारा उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठाने और उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण नहीं करने की शिकायत मिली। इस पर उन्होंने जेई संजय यादव को निलंबित करते हुए बलिया से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में मुख्य अभियंता पीपी सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं का फोन न उठाने की शिकायत और राजस्व वसूली में लापरवाही पर यह कार्रवाई की गई है। अगर किसी के भी खिलाफ इस तरह की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।