फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Junior engineer and SDO beaten by villagers in UP

यूपीः विद्युत चोरी की शिकायत पर चेकिंग करने गए एसडीओ और जेई को दौड़ाकर पीटा      

Sun, 20 Jan 2019 10:20 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 20 Jan 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
Junior engineer and SDO beaten by villagers in UP
मारपीट की तहरीर देते एसडीओ - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में विद्युत चोरी की शिकायत पर चेकिंग के लिए गई बिजली विभाग की टीम के साथ मोहल्लों के लोगों ने मारपीट की। एसडीओ और जेई को दौड़ाकर पीटा। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


घटना के बाद कोतवाली पहुंचे एसडीओ सूरज शाह ने तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्घ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट करना समेत अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विद्युत उपकेंद्र जंगीरोड के एसडीओ सूरज शाह के नेतृत्व में जेई पीके मेहता समेत अन्य बिजली कर्मियों की एक टीम शनिवार दोपहर चेकिंग अभियान के तहत कटरा कोतवाली के पीछे छोटा मिर्जापुर मोहल्ले में चेकिंग करने पहुंची। टीम एक-एक घर को चेक कर बकाएदारों व कटियामारों की बिजली काट रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान नूर हसन, इश्तियाक आदि के घर चिप लगाकर मीटर से छेड़छाड़ का मामला पाया गया। इस पर विभागीय अधिकारियों ने मीटर निकालकर नया मीटर लगा दिया। जेई ने कहा कि मीटर को जांच के लिए इसे लैब में भेजा जाएगा। इस पर वहां मौजूद लोग भड़क उठे और जेई से नोक झोंक करने लगे। बात मारपीट तक जा पहुंची।

बीच बचाव में आए एसडीओ सूरज शाह की भी इन लोगों ने पिटाई कर दी। इस दौरान वहां और लोग भी आ गए और वे भी मारपीट करने लगे। काफी संख्या में लोगों द्वारा जेई और एसडीओ को दौड़ाकर पीटने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।

उधर, मोहल्ले वासियों के अनुसार बिजली विभाग के लोग ही पांच सौ प्रति महीने पर अवैध तरीके से लोगों को कनेक्शन देने का काम करते है। चेकिंग के दौरान सूचना देकर तार उतरवा देते है। लोगों ने एसडीओ के चालक पर ही अवैध तरीके से कनेक्शन देकर पैसा वसूली करने का आरोप लगाया। 

कार्यालय में की तोड़फोड़ 

घटना के बाद छोटा मिर्जापुर निवासी रवि खान ने लालडिग्गी कार्यालय स्थिति बिजली विभाग के कार्यालय में तोड़फोड़ की। कर्मचारियों के साथ हाथापाई भी की। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।

एसडीओ सूरज शाह कहना है कि छोटा मिर्जापुर में चेकिंग करने गए थे। तीन लोगों के घरों में लगे मीटर में गड़बड़ी मिली। इसी बात को लेकर मोहल्लेवासी आक्रोशित हो गए और टीम पर हमला बोलकर घायल कर दिया। तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।

पुलिस के अनुसार बिजली विभाग और छोटा मिर्जापुर के कुछ लोगों के बीच चेकिंग के दौरान मारपीट हुई। एसडीओ की तहरीर पर आरोपियों के विरुद्घ मामला पंजीकृत कर उनकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed