{"_id":"5c2e20afbdec22570e790b3f","slug":"junior-engineer-and-other-employee-beaten-by-villagers-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः कनेक्शन जांच करने गए जेई और कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः कनेक्शन जांच करने गए जेई और कर्मचारियों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पीटा
Fri, 04 Jan 2019 04:14 PM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,गाजीपुर
Published by: shashikant misra
Updated Fri, 04 Jan 2019 04:14 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में गाजीपुर के एक गांव में विद्युत चेकिंग करने गए जेई और लाइनमैनों को ग्रामीणों ने गालियां देते हुए दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और सारे कागजात छीन लिए। इस मामले में जेई ने चार नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। देर रात तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गई थी।
नोनहरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर विद्युत उपकेंद्र के जेई नीरज कुमार गुरुवार को दो लाइनमैन और अन्य कर्मचारियों के साथ विद्युत चेकिंग करने धरवा गांव में गए थे। गांव में विद्युत कनेक्शनों की जांच करने के दौरान ग्रामीणों ने जेई को यह कहते हुए रोक दिया कि इस गांव में आजतक किसी अधिकारी ने विद्युत चेकिंग नहीं की।
इस पर जेई ने कहा कि सौभाग्य योजना के तहत आप लोग विद्युत कनेक्शन करा लीजिए, कोई दिक्कत नहीं होगी। इसके बाद जेई वहां से आगे बढ़ गए। कुछ ही दूरी पर चल रहे एक ट्यूबवेल पर नजर पड़ी तो जेई ने कर्मचारियों से उसके कनेक्शन की जांच करने को कहा।
विज्ञापन
जैसे ही कर्मचारी ट्यूबवेल के पास पहुंचे, कई ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर वहां पहुंच गए। अभी वह अपना बचाव कर पाते कि ग्रामीणों ने कर्मचारियों को मारना-पीटना शुरू कर दिया। ट्यूबवेल से दूर खड़े जेई नीरज कुमार को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

मुकदमा दर्ज
यूपी पुलिस
किसी तरह अधिकारी और कर्मचारियों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाए। इस मामले में जेई ने चार नामजद तथा दस अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी जाएगी। जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस संबंध में सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि विद्युत चेंकिग के दौरान गांव में कहासुनी और ग्रामीणों ने विरोध किया था। मामले की छानबीन की जा रही है। जेई अथवा विद्युत कर्मचारी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरूद्ध तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।