फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Junior Assistant exam 2025 more than half of candidates absent in varanasi

Junior Assistant Exam: कनिष्ठ सहायक परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित, तर्कशक्ति और गणित ने उलझाया

Mon, 30 Jun 2025 03:32 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Jun 2025 03:32 PM IST
सार

Junior Assistant exam 2025: वाराणसी में कनिष्ठ सहायक परीक्षा में आधे से अधिक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस दौरान सामान्य ज्ञान आसान रहे लेकिन  तर्कशक्ति और गणित ने अभ्यर्थियों को उलझाया।

विज्ञापन
Junior Assistant exam 2025 more than half of candidates absent in varanasi
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की ओर से रविवार को जिले में आयोजित कनिष्ठ सहायक परीक्षा 42 केंद्रों पर हुई। इसमें नौ हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। अभ्यर्थियों के अनुसार सामान्य ज्ञान (जीके) के सवाल आसान रहे। जबकि तर्कशक्ति (रीजनिंग) और गणित के प्रश्न उलझाने वाले थे।

विज्ञापन


परीक्षा में आधे से अधिक पंजीकृत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिले में बनाए गए 42 परीक्षा केंद्रों पर कुल 19,968 अभ्यर्थियों के पंजीकृत होने के बावजूद, लगभग 9,984 (लगभग 50 प्रतिशत) अभ्यर्थियों ने ही परीक्षा दी। प्रत्येक केंद्र पर 400 से 600 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अधिकांश केंद्रों पर 250 से 300 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुई।
विज्ञापन


कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई परीक्षा
जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे, जिन्होंने पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर पैनी नजर रखी। इसके अतिरिक्त, सभी परीक्षा केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया था, जिनमें वॉयस रिकॉर्डर भी सक्रिय थे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले सघन तलाशी से गुजरना पड़ा। परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले केंद्रों पर प्रवेश शुरू कर दिया गया था और परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले मुख्य गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; काशी में विकास की अनोखी पहल: कबाड़ से तैयार कलाकृतियों से संवर रहे चौराहे- सड़कें, तस्वीरों में देखें खूबसूरती

Trending Videos

बोले परिक्षार्थी

सामान्य ज्ञान पर अच्छा खासा समय दिया था और मुझे खुशी है कि इसके सवाल सीधे और आसान थे। लेकिन जैसे ही रीजनिंग सेक्शन पर पहुंचा, लगा कि थोड़ा और अभ्यास करना चाहिए था। कुछ तर्कशक्ति के सवाल ऐसे थे जो काफी समय ले रहे थे। -अविनाश सिंह
 
मैं मानकर चल रही थी कि गणित के कुछ सवाल तो कठिन होंगे, लेकिन वे मेरी उम्मीद से ज्यादा चुनौतीपूर्ण थे। खासकर समय और कार्य, प्रतिशत और ज्यामिति से जुड़े सवालों ने काफी परेशान किया। वहीं, सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान थे। हिंदी सेक्शन भी औसत स्तर का था। -श्वेता मिश्रा
 
जीके और कंप्यूटर के प्रश्न आसानी से हल हो गए। हिंदी भी सामान्य ही थी, लेकिन रीजनिंग और मैथ्स के सवालों ने काफी समय ले लिया। खास तौर पर कथन और निष्कर्ष वाले प्रश्न और संख्या शृंखला के सवाल उलझाऊ थे। मुझे लगा कि अगर थोड़ा और समय मिलता तो शायद कुछ और प्रश्न हल कर पाता। -राहुल वर्मा
 
मुझे लगा कि पेपर काफी संतुलित था। सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसान होने से स्कोरिंग में मदद मिल सकती है। हालांकि, तर्कशक्ति के कुछ प्रश्न काफी जटिल थे, जिन्हें हल करने में दिमाग लगाना पड़ रहा था। गणित भी आसान नहीं था, लेकिन इतनी मुश्किल भी नहीं कि हल न हो पाए। -निशा यादव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed