फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में विकास की अनोखी पहल: कबाड़ से तैयार कलाकृतियों से संवर रहे चौराहे- सड़कें, तस्वीरों में देखें खूबसूरती

Mon, 30 Jun 2025 02:16 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 30 Jun 2025 02:16 PM IST
सार

Varanasi News: जिले की सड़कों और चौराहों पर लगी मूर्तियां अब खुद शहर की पहचान बताएंगी। शहर के 37 चौराहों और सड़कों पर रिसाइकल व रीयूज के तहत स्क्रैप का इस्तेमाल करके स्कल्पचर तैयार किए गए गए हैं। 

विज्ञापन
Varanasi 37 squares and roads being beautified with Waste to Wonder
शहर में लगाए गए स्कल्पचर। - फोटो : अमर उजाला

वेस्ट टू वंडर के माध्यम से रिसाइकल व रीयूज के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। काशी की सड़कें और चौराहे वेस्ट टू वंडर के जरिये अपनी पहचान खुद बता रहे हैं। शहर के 37 चौराहों और सड़कों पर रिसाइकल व रीयूज के तहत स्क्रैप का इस्तेमाल करके स्कल्पचर तैयार किए गए गए हैं। कबाड़ (स्क्रैप) से कलाकृति का नायाब उदाहरण बनारस आने वालों को नजर आ रहा है।

Trending Videos
Varanasi 37 squares and roads being beautified with Waste to Wonder
अस्पताल में लगा स्कल्पचर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी विकास प्राधिकरण, बनारस लोकोमोटिव वर्क्स, रेल मंत्रालय तथा संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से इसे बनाकर इंस्टॉल किया जा रहा है।

Varanasi 37 squares and roads being beautified with Waste to Wonder
शहर में लगाए गए स्कल्पचर। - फोटो : अमर उजाला

शहर में कुल 60 स्कल्पचर बनाए जा चुके हैं। इसमें से 35 स्कल्पचर इंस्टॉल किए जा चुके हैं, जबकि 25 और इंस्टॉल किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Varanasi 37 squares and roads being beautified with Waste to Wonder
शहर में लगाए गए स्कल्पचर। - फोटो : अमर उजाला
स्कल्पचर देखकर जानेंगे काशी का महत्व
बनारस को जानने के लिए पर्यटक अब चौराहों और सड़कों पर लगे स्कल्पचर को देखकर उस इलाके की विशेषता (पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक, आध्यात्मिक, सांस्कृतिक महत्व, हस्तकला, खेल एवं परंपरा) आदि के बारे जान सकेंगे। क्षेत्र विशेष में लगी प्रत्येक मूर्ति के साथ जुड़े संदेश से भी अवगत हो सकेंगे। 
विज्ञापन
Varanasi 37 squares and roads being beautified with Waste to Wonder
शहर में लगाए गए स्कल्पचर। - फोटो : अमर उजाला
आमजन को संदेश भी देंगी मूर्तियां 
महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण, खेल, मिलेट्स, योग, हस्तशिल्प, जैसे मुद्दों पर समाज को जागरूक करती हुई मूर्तियां आमजन को संदेश भी देंगी। ये स्कल्पचर स्थानीय लोगों और आगंतुकों के लिए लैंड मार्क का काम भी कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed