फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Judo medalist Atul welcomed

Varanasi News: जूडो में पदक विजेता अतुल का स्वागत

Wed, 04 Feb 2026 02:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Judo medalist Atul welcomed
69वीं माध्यमिक स्कूली राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में वाराणसी के दो खिलाड़ियों ने पदक जीता है। अंडर-17 जूनियर वर्ग में भर्थरा गांव निवसी 45 किलो भारवर्ग में अतुल पाल ने रजत पदक जीता। अतुल ने पंजाब के खिलाड़ी को हराया था। अतुल के वाराणसी पहुंचने पर ग्रामीणाें ने फुलमाला पहनाकर स्वागत किया। अतुल के पिता भेनू पाल ऑटो चलाते हैं। अतुल की बड़ी बहन कुश्ती की प्रदेश स्तर की खिलाड़ी है। सीनियर वर्ग में भर्थरा गांव निवासी रणजीत यादव ने 73 किलो भारवर्ग में रणजीत यादव ने कांस्य पदक जीता। रणजीत के पिता रामराज यादव दुधिया हैं। दोनों खिलाड़ियों के कोच संतोष प्रजापति हैं। ये खिलाड़ी हर रोज सिगरा स्टेडियम में अभ्यास करते हैं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जिला जूडो संघ के सचिव लालकुमार ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed