फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Judo Competition daughter of general store owner won gold medal and daughter of sweeper won silver medal

Sports News: जनरल स्टोर संचालक की बेटी ने जूडो में जीता स्वर्ण पदक, सफाईकर्मी व किसान की बेटी ने रजत

Thu, 13 Mar 2025 01:22 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 13 Mar 2025 01:22 PM IST
सार

Sports News: जूडो प्रतियोगिता में काशी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जनरल स्टोर संचालक की बेटी ने स्वर्ण तो सफाई कर्मी की बेटी  और एक किसान की बेटी ने रजत पदक जीता।

विज्ञापन
Judo Competition daughter of general store owner won gold medal and daughter of sweeper won silver medal
नारायणी सोनकर, आरती पटेल, खुश्बू पटेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट में आयोजित प्रदेश स्तरीय आमंत्रण जूडो प्रतियोगिता में काशी की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में जनरल स्टोर संचालक की बेटी नारायणी सोनकर ने स्वर्ण जबकि सफाई कर्मी की बेटी आरती पटेल और एक किसान की बेटी खुशबू पटेल ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन


जिले के पांच प्रतिभागियों में नैनसी सोनकर, निकिता पाल, आरती पटेल, खुशबू पटेल और नारायणी वर्मा शामिल रहीं। यह प्रतियोगिता 10 से 12 मार्च के बीच चित्रकूट में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन


नारायणी सोनकर ने जीता स्वर्ण पदक
दशाश्वमेध की नारायणी सोनकर ने 70 किलो भार वर्ग में सहारनपुर की खिलाड़ी को रिपोन तकनीक की मदद से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नारायणी के पिता सुरेश वर्मा एक जनरल स्टोर चलाते हैं। इनके दो बेटे और एक बेटी नारायणी है। वह पिछले पांच साल से जूडो खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आमंत्रण स्तर की दो प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और स्कूली प्रतियोगिताओं में भी काशी का मान बढ़ाया है। स्वर्ण पदक जीतने के बाद नारायणी ने कहा, यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं पिछले 5 साल से जूडो खेल रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed