Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Judicial and administrative officers made awareness to protect against corona virus

कोरोना वायरस से बचाव के लिए न्यायिक और प्रशासनिक अफसरों ने किया जागरूक

Thu, 19 Mar 2020 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Judicial and administrative officers made awareness to protect against corona virus
कोरोना वायरस से बचने के लिए सजगता जरूरी: डीएम
विज्ञापन

डीजे, डीएम और एसपी ने कैदियों को किया जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
गाजीपुर। जिला जज, जिलाधिकारी तथा पुलिस कप्तान ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। अधिकारियोंने जेल में बंद कैदियों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए हर पल सजग और सर्तक रहने को कहा। इसके लिए उन्हें जागरूक भी किया। जेल के अंदर अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही बैरकों में बंद कैदियों में हैंडबिल बांटे गए। जेल प्रशासन को कैदियों के खानपान एवं स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखने को कहा गया। कैदियों को शुद्ध भोजन, नाश्ता तथा पूरे परिसर की साफ-सफाई नियमित करने का निर्देश दिया गया। कोरोना वायरस से बचाव के लिए जेल प्रशासन को जरूरी सतर्कताएंबरतने की बात कही। जेल में बीमार कैदियों का समय से चिकित्सीय परीक्षण एवं इलाज कराने का निर्देश दिया गया। कैदियों से दिन में चार या इससे अधिक बार हाथ धुलने और कपड़े की सफाई रखने को कहा गया।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान जिला जज राघवेंद्र ने बताया कि जेल में कोरोना वायरस का संक्रमण न फैले और कैदी सुरक्षित रहे इसके लिए उनके अंदर जागरूकता जरूरी है। जेल कर्मियों को इस बात का निर्देश दिया गया है कि वह खुद को सुरक्षित रखते हुए कैदियों की सुरक्षा का भी ध्यान दें। जेल से बाहर कैदियों को ले जाने और लाने के वक्त हैंड-सेनेटाइजर का प्रयोग करें। हैंड-सेनेटाइजर, साबुन के साथ ही जेल अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता को भी जरूरी बताया। परिसर तथा बैरकों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखने को कहा। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने जेल में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आवश्यक वस्तुओं को तत्काल मुहैया कराने का निर्देश संबंधित विभाग को दिया है। उन्होंने नियमित कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने की बात कही। खासी, सर्दी, जुकाम होने तथा शंका होने पर जिला अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए कैदियों को जागरूक किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने एक-एक बैरकों में हैंडबिल बांटा और पूरी सर्तकता बरतने को कहा। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जो उपाय होने चाहिए उसे तत्काल जेल में लागू किया जाए।
विज्ञापन

उधर बुधवार को आला अफसरों के जिला कारागार में पहुंचते ही कुछ देर के लिए जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। जेल में प्रवेश करते ही परिसर, बैरक और रसोईघर को चेक किया गया। यहां साफ-सफाई में कमी मिलने पर जेल अधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिए गए। बंदियों के खान-पान और इलाज को प्राथमिकता देने की बात कहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed