{"_id":"59ad7de04f1c1b1b278b5254","slug":"judge-angry-after-accused-present-in-court-with-underwear","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट ने पुलिस से पूछा- चड्डी-गमछे में क्यों लाए गए आरोपी, जवाब दें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट ने पुलिस से पूछा- चड्डी-गमछे में क्यों लाए गए आरोपी, जवाब दें
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Tue, 05 Sep 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
न्यायिक मजिस्ट्रेट ने किया एसओ मेंहनगर को तलब
विज्ञापन
सड़क जाम करने वाले आरोपियों को चड्डी और गमछे में सोमवार को अदालत में पेश करने वाले एसओ मेंहनगर चंद्रभाष्कर द्विवेदी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह यादव ने मंगलवार को तलब किया है।
साथ ही उनका स्पष्टीकरण मांगा है। अदालत ने इस मामले को मानवाधिकार आयोग के नियमों का उल्लंघन माना है। करीब 15 दिन पूर्व ग्रामीणों ने मेंहनगर थाना क्षेत्र के जयनगर चौराहे पर अपनी मांगों को लेकर जाम लगाया था।
सड़क जाम करने के आरोप में मेंहनगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र के नेरु, निर्मल, मुनीब, राजनाथ सहित अन्य के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
रविवार को पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार किया। सोमवार को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अवधेश सिंह यादव की अदालत में चारों आरोपी पेश हुए तो सभी गमछा और चड्डी पहने हुए थे।

Trending Videos
...और जब आरोपियों ने बतायी सच्चाई
Demo Pic
- फोटो : google
आरोपियों की दशा देखने के बाद अदालत ने पूछा कि इस हाल में क्यों चले आए, कपड़े क्यों नहीं पहने। इस पर आरोपियों ने बताया कि पुलिस ने उन्हें कपड़े तक पहनने का समय नहीं दिया। जिस हाल मेें वे मिले वैसे ही लेकर चली आई और अदालत में पेश कर दिया।
मेंहनगर थाने की पुलिस के इस बर्ताव को अदालत ने मानवाधिकार आयोग के नियमों का उल्लंघन मानते हुए एसओ मेंहनगर चंद्रभाष्कर द्विवेदी को मंगलवार को तलब किया है। साथ ही इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।
मेंहनगर थाने की पुलिस के इस बर्ताव को अदालत ने मानवाधिकार आयोग के नियमों का उल्लंघन मानते हुए एसओ मेंहनगर चंद्रभाष्कर द्विवेदी को मंगलवार को तलब किया है। साथ ही इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।