फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jonty Gurjar of Gonda won the title of Uttar Pradesh Kesari.

Varanasi News: उत्तर प्रदेश केसरी का टाइटल गोंडा के जोंटी गुर्जर ने जीता

Fri, 20 Feb 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Jonty Gurjar of Gonda won the title of Uttar Pradesh Kesari.
मेखुड़ी उस्ताद की स्मृति में आयोजित अंडर-15 में यूपी और वाराणसी कुश्ती संघ की ओर से आयोजित प्रादेशिक बालक -बालिका कुश्ती प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। कुश्ती की तीन एरीना प्रदेश के 700 खिलाड़ियों ने अलग-अलग भार वर्ग में दमखम का प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश केसरी का टाइटल नंदनी नगर, गोंडा के कुश्ती खिलाड़ी जोंटी गुर्जर ने जीता। उन्होंने वाराणसी के लक्ष्य को 5-3 से हरा दिया।
विज्ञापन

आयोजन सचिव वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि बालिका वर्ग के 33 किलो में गाजीपुर की अनुष्का यादव, 36 किलो में बागपत की सोनम, 39 किलो में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की रागिनी, 42 किलो में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की खुशी, 46 किलो में बीएचयू शिवाजी हॉल की शिवानी, 50 किलो में मेरठ की साधना, 54 किलो में मेरठ की दीपांशी, 58 किलो में बीएचयू शिवाजी हॉल की कौशिकी, 62 किलो में बिजनौर की प्रज्ञा सिंह, 66 किलो में संभल की आयुषी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

फ्रीस्टाइल बालक वर्ग के 52 किलो में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के अमन, 62 किलो में वाराणसी के अंशु यादव, 68 किलो में आजमगढ़ के अनुराग, 75 किलो में वाराणसी के लालू, 85 किलो में गोरखपुर छात्रावास प्रथम जयंत ने स्वर्ण पदक जीता जबकि ग्रीको रोमन 57 किलो में वाराणसी के अमित, 62 किलो में गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज के संदेश यादव, 68 किलो में बागपत के कार्तिक दुहान, 75 किलो में शमली के अनंत, 85 किलो में मुजफ्फर नगर के शिवम ने स्वर्ण पदक जीता। यूपी केसरी का पुरस्कार मुख्य अतिथि सुशील सिंह ने दिया। निर्णायक की भूमिका बेबी सिंह, गोविंद यादव, अशोक सोनकर, अंकित तिवारी, अभिषेक उपाध्याय ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed