{"_id":"6173b3c9737a74007b456d3a","slug":"job-placement-in-bhu-14-students-selected-in-america-pharmacy-company-annual-package-of-10-lakhs-after-training","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्लेसमेंट: अमेरिका की फार्मेसी कंपनी में बीएचयू के 14 छात्र चयनित, ट्रेनिंग के बाद 10 लाख का सालाना पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेसमेंट: अमेरिका की फार्मेसी कंपनी में बीएचयू के 14 छात्र चयनित, ट्रेनिंग के बाद 10 लाख का सालाना पैकेज
Sat, 23 Oct 2021 12:33 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:33 PM IST
सार
बीएचयू के सांख्यिकी विभाग के 14 छात्रों का प्लेसमेंट अमेरिका की एक फार्मेसी कंपनी ने किया है। अगले महीने कई और कंपनियां भी प्लेसमेंट के लिए आएंगी।
विज्ञापन
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सांख्यिकी विभाग के 14 छात्रों का फार्मेसी क्षेत्र की कंपनी में चयन हुआ है। कंपनी की ओर से छह महीने के प्रशिक्षण के बाद छात्रों को 10 लाख रुपए का सालाना पैकेज दिया जाएगा। अगले महीने कई और कंपनियां भी चयन के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में सांख्यिकी विभाग के वरिष्ठ प्रो. केके सिंह ने बताया कि चयनित 14 छात्रों में तीन सांख्यिकी और संगणना विषय से हैं जो कि विज्ञान संस्थान के एक अन्य विभाग द्वारा संचालित है। इंटर्नशिप के दौरान भी छात्रों को हर महीने 40000 का पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन
बताया कि फार्मेसी कंपनी अमेरिका की है। जिसका मुख्यालय इंडियानापोलिस इंडियाना में है। 18 देशों में इसके कार्यालय हैं और इसके उत्पाद लगभग 125 देशों में बेचे जाते हैं। कंपनी सांख्यिकी विभाग के छात्रों का पहले भी चयनित कर चुकी है और 2020-21 में भी छह छात्रों का चयन हुआ था।
विज्ञापन