फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Joanie from France providing free treatment as doctor in Varanasi

जज्बे को सलाम: मोबाइल डॉक्टर बनकर मुफ्त इलाज कर रहीं फ्रांस की जोनी, कहा- काशी बहुत पसंद है

Tue, 30 Jan 2024 09:30 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 30 Jan 2024 09:30 PM IST
सार

फ्रांस की जोनी हर रोज काशी में 50 लोगों का इलाज मुफ्त में कर रही हैं। उनका कहना है कि भारत देश खासकर काशी उन्हें बहुत पसंद है। यही वजह है कि वह यहां आती रहती हैं।

विज्ञापन
Joanie from France providing free treatment as doctor in Varanasi
Varanasi news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि काशी में जिनका देखभाल करने वाला कोई नहीं होता है, उसका ख्याल स्वयं शिव रखते हैं। काशी से लगाव व दिल में सेवा भाव रखने वाली फ्रांस की जोनी वियेब प्रतिदिन मोबाइल डॉक्टर बनकर नि:शुल्क उपचार कर रही हैं। वे प्रतिदिन करीब 50 लोगों का उपचार करती हैं। अब तक 650 से अधिक लोगों का इलाज कर चुकी हैं।
विज्ञापन

 

सुबह मोबाइल क्लिनिक की शुरुआत दशाश्मेद्य घाट से होता है और दोपहर तक कैंट स्टेशन पर पहुंचकर खत्म हो जाता है। इस दौरान गरीब व असहाय लोगों का नि:शुल्क उपचार करती किया जाता है। जोनी कुटुंब संस्था के साथ मिलकर निःशुल्क उपचार करती हैं। 

विज्ञापन

 

जोनी वियेब 8 जनवरी को काशी आईं। 5 फरवरी को वापस लौट जाएंगी। बतौर वालेंटियर कुटुंब संस्था के राम उनके साथ रहते हैं। जोनी के साथ फ्रांस से पियर भी काशी आए थे। पियर एक सप्ताह के बाद वापस लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जोनी वियेब ने कहा कि भारत देश व खासकर काशी उन्हें काफी पसंद है। कहा कि विश्व को बचाने का सामर्थ्य सिर्फ भारत के पास है। कहा कि इससे पहले भी हम कई बार काशी आ चुके हैं। गरीबों के मदद के उद्देश्य से काशी आते हैं। उनकी मदद करने के बाद हमें बहुत खुशी होती है। काशी में अभी भी शिक्षा व मेडिकल मेम सुधार की जरूरत है, ताकि सभी को सही इलाज मिल सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed