फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jlalipura saraya and diarrhea, five recruitment

सरैया और जलालीपुरा में डायरिया, पांच भर्ती 

Thu, 02 Jun 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 02 Jun 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
शहर के सरैया और जलालीपुरा में डायरिया फैलने की खबर से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए हैं। एक सप्ताह से यहां लोग उल्टी-दस्त से परेशान हैं। बुधवार को गंभीर हालत में पांच लोग जामिया अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। दोनों मोहल्लों में गंदगी और सीवेज बहने के साथ दूषित जलापूर्ति मुख्य वजह बताई जा रही है। इस दौरान दो दिन पहले डायरिया से पीड़ित एक बच्ची के मौत की चर्चा रही जबकि जामिया अस्पताल के आरएमओ डॉ. अरविंद यादव ने अस्पताल में बच्ची के मौत से इंकार किया है। 
विज्ञापन


जामिया अस्पताल में डायरिया से पीड़ित सरैया, कच्चीबाग आदि मुहल्लों के पांच लोगों का इलाज चल रहा है। इसमें सरैया के फैजल अली (6), सोनी (50), सहाना (18), कच्ची बाग की जायरा बीबी (44) और जैतपुरा की मंजू (44) शामिल हैं। इनके अलावा पिछले तीन दिन में दस से अधिक लोग इलाज कराकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन


सरैया, जलालीपुरा, अमरपुर बटलोहिया में लंबे समय से दूषित जलापूर्ति हो रही है। लोगों ने बताया कि इसकी शिकायत जल संस्थान के महाप्रबंधक से की गई थी लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। आज भी नलों से सीवर का पानी आ रहा है। इसके अलावा तीनों मुहल्लों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हीं वजहों से यहां डायरिया ने पांव पसार लिए और फिर तेजी से फैलता गया। जल्द ध्यान न दिया गया तो हालात बेकाबू हो जाएंगे। कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश कोआर्डिनेटर हाजी ओकास अंसारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम लापरवाही की वजह से स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। इस बारे में अस्पताल के आरएमओ डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि अस्पताल में भर्ती पांचों मरीजों की का इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed