फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jija knife attack on sala at ballia

जीजा ने साले पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, इस बात से था नाराज

Wed, 17 Oct 2018 10:44 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 17 Oct 2018 10:44 AM IST
विज्ञापन
Jija knife attack on sala at ballia
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के एक गांव में जीजा ने मामूली विवाद को लेकर साले पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। शोर सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। गंभीर रूप से घायल साले को आनन फानन में अस्पताल ले नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


 सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया। घटना जिले के  गड़वार थाना क्षेत्र के चिलकहर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, चिलकहर गांव निवासी संतोष गौड़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलकहर पर चपरासी के पद पर तैनात है। वह आए दिन नशे में धुत रहता है।
विज्ञापन

शराब पीने के बाद घर पर आकर पत्नी मोनी (30) को मारता पीटता है। झगड़ों व कलह से आजिज मोहिनी ने सोमवार को अपने मायके खबर कर दी। 
 

तो ये थी झगड़े की वजह

जिस पर उसके पिता जगमोहन व भाई मोहन उसके घर आए। सोमवार की शाम मोहिनी का पिता चला गया, पर मोहन रुक गया था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर संतोष व मोहन के बीच मारपीट हो गई। इस बीच किसी तरह उन्हें शांत कराया गया। इसके बाद संतोष गौड़ गांव में गया और चाकू लेकर आया। अभी मोहन कुछ समझ पाता संतोष ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर लहूलुहान कर दिया।

भाई को खून से लथपथ देख बहन मोनी चीख पड़ी। जिस पर गांव वाले आ गए और घायल मोहन को लेकर चिलकहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आरोपी संतोष को पुलिस ने हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed