फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jharkhand farmers learn the intricacies of modern farming in Kashi

Varanasi News: झारखंड के किसानों ने काशी में सीखीं आधुनिक खेती की बारीकियां

Fri, 16 Jan 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand farmers learn the intricacies of modern farming in Kashi
झारखंड के चतरा जिले से आए 13 प्रगतिशील किसानों का एक दल बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय धान अनुसंधान संस्थान के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र आईसार्क पहुंचा। यहां उन्होंने आधुनिक और टिकाऊ खेती से जुड़ी तकनीकों को करीब से समझा। यह शैक्षणिक भ्रमण कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), वाराणसी के सहयोग से आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों, संसाधन बचाने वाली पद्धतियों और जलवायु अनुकूल खेती के प्रति जागरूक करना रहा। आइसार्क के वैज्ञानिकों ने किसानों को संस्थान में चल रहे शोध कार्यों, नई कृषि तकनीकों और प्रयोगात्मक प्लॉटों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह इन नवाचारों से उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ खेती को ज्यादा लाभकारी और टिकाऊ बनाया जा सकता है। भ्रमण के दौरान वैज्ञानिकों और किसानों के बीच सीधा संवाद भी हुआ। झारखंड से आए किसानों ने इस दौरे को बेहद उपयोगी बताया और कहा कि यहां सीखी गई तकनीकों को वे अपने गांवों और खेतों में अपनाने की कोशिश करेंगे, ताकि खेती की लागत घटे और उत्पादन में बढ़ोतरी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed