फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jharkhand district nagar untari will now vanshidhar nagar

अब वंशीधर नगर से जाना जाएगा झारखंड का नगर उंटारी जिला, अधिसूचना जारी

Tue, 27 Nov 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Updated Tue, 27 Nov 2018 10:29 AM IST
विज्ञापन
jharkhand district nagar untari will now vanshidhar nagar
श्री वंशीधर महोत्सव के समापन समारोह में मुख्यमंत्री रघुवर दास - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले की सीमा से सटे झारखंड राज्य का नगर उंटारी जिला अब वंशीधर नगर के नाम से जाना जाएगा। दो दिवसीय श्री वंशीधर महोत्सव के समापन समारोह में सोमवार को पहुंचे झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने नगर उंटारी का नाम परिवर्तित करने संबंधी अधिसूचना की प्रति उपायुक्त हर्ष मंगला को सौंप दिया। साथ ही वंशीधर पर डाक टिकट जारी किया।
विज्ञापन


समापन समारोह का शुभारंभ मुख्यमंत्री रघुवर दास, नगर विकास एवं आवास मंत्री सीपी सिंह, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष गिरधारी राम, सांसद बीडी राम, विधायक भानु प्रताप शाही, डाल्टेनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, झारखंड विधानसभा के मुख्य सचेतक राधा कृष्ण किशोर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन


इस  मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि हमने पिछले वर्ष मार्च में आयोजित श्री वंशीधर महोत्सव के दौरान सांसद बीडी राम व यहां की जनता के आग्रह पर नगर उंटारी का नाम बदलकर वंशीधर नगर करने की घोषणा की थी। वह वादा आज पूरा कर दिया। नगर उंटारी अनुमंडल को देश दुनिया में लोग वंशीधर नगर अनुमंडल के नाम से जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सर्वप्रथम देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए कहा कि आज ही के दिन अंबेडकर ने देश को संविधान सौंपा था। संविधान की रक्षा करना हम सब की जिम्मेदारी है। बताया आज ही के दिन मुंबई में आतंकवादियों ने हमारे जांबाज जवानों को मौत के घाट उतारा था। उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। देश से आतंकवाद को भगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी है, तब से आतंकवादी वारदातों पर काफी अंकुश लगा है। अब आतंकवादियों में इतनी हिम्मत नहीं है कि वे दूसरे राज्य में जाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम दें।  भारत एक धार्मिक व आध्यात्मिक देश है। हमें गर्व है कि हम भारत में जन्म लिए हैं। हम सब मिलकर झारखंड को एक समृद्ध राज्य बनाएं।

कहा कि  झारखंड प्रकृति की गोद में बसा है। यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन विकसित होने से रोजगार मिलेगा। हमारी सरकार पर्यटन को उद्योग का दर्जा देने वाली है। अभी तक राज्य में नौ जगह महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया गया है। वंशीधर महोत्सव को भी सरकारी दर्जा दिया जाएगा।

चार वर्षों में सिर्फ गढ़वा में 854 करोड़ रुपए की लागत से सड़क व 91 करोड़ रुपए की लागत से 13 पुल का निर्माण हुआ है। डिग्री कॉलेज, विज्ञान केंद्र की भी स्थापना गढ़वा जिले में की जाएगी। उन्होंने वंशीधर नगर में गेस्ट हाउस बनाने के लिए डीसी को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया। 

पलामू की तरह गढ़वा को भी मिलेगी पर्याप्त बिजली

 मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में 67 साल में 167 ग्रिड की जगह मात्र 37 ग्रेड ही थी। सभी जगह हमारी सरकार ने ग्रिड बनाने का काम शुरू किया है। दो-तीन माह में पलामू की तरह गढ़वा जिला को भी पर्याप्त बिजली मिलेगी।

257 सब स्टेशन व ग्रिड का काम चल रहा है। सिर्फ शहर में ही नहीं गांव में भी 24 घंटे बिजली मिलेगी। 12 जनवरी 2019 को एक लाख नौजवानों को हमारी सरकार रोजगार देगी। 2020 तक 28 लाख किसानों को हमारी सरकार मोबाइल देने जा रही है, ताकि वह अपने उत्पाद का भाव आदि तत्काल जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed