{"_id":"5e5a64668ebc3ef3db31941b","slug":"jewelry-stolen-from-bullion-shop-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुरः असलहा सटाकर बदमाशों ने सराफा की दुकान से डेढ़ लाख के आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुरः असलहा सटाकर बदमाशों ने सराफा की दुकान से डेढ़ लाख के आभूषण लूटे
Sat, 29 Feb 2020 06:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 29 Feb 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
गाजीपुर के मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर मोड़ पर स्थित समृद्धि ज्वेलर्स की दुकान पर पहुंचे दो बाइक सवार लुटेरों ने शनिवार को दुकानदार धनजी वर्मा को कट्टा सटाकर लगभग डेढ़ लाख के गहने लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से सर्राफा कारोबारियों में दहशत कायम है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उधर पूरे इलाके की नाकेबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न मार्गों पर देर शाम तक वाहन चेकिंग की जा रही थी। संदिग्धों से पूछताछ के साथ है नगर के संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी जारी थी। इस मामले में पीड़ित सर्राफा कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन