{"_id":"58ed11e04f1c1b6137cf69c8","slug":"jet-airways-airlines-emergency-landing-after-hit-bird-in-mid-sky","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट एयरवेज का विमान पक्षी से टकराया,बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेट एयरवेज का विमान पक्षी से टकराया,बाबतपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 11 Apr 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
बाबतपुर एयरपोर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजुराहो हवाई अड्डे से 163 यात्रियों को लेकर मंगलवार शाम बाबतपुर एयरपोर्ट आ रहे जेट एयरवेज का विमान 9 डब्लू 2423 से पक्षी टकरा गया। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।
तकनीकी खराबी के कारण विमान को यहां के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। विमान को खजुराहो से वाराणसी आने के बाद दिल्ली जाना था। इसी विमान से वाराणसी से 140 यात्री दिल्ली जाने वाले थे।
विमान को यहां रोके जाने के कारण दिल्ली जाने वाले कुछ यात्रियों को एयर इंडिया के विमान से दिल्ली भेज दिया गया तथा अन्य यात्रियों को शहर में स्थित एक होटल में ठहराया गया है।
विज्ञापन
हालांकि अधिकारियों ने पक्षी टकराने की बात से इंकार किया। अधिकारियों का कहना था कि विमान में तकनीकी खराबी आ जाने के चलते उसे रोक दिया गया है। खराबी दूर होने के बाद उसे रवाना किया जाएगा।