दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजोस पहुंचे बनारस, काशी की पवित्रता को लेकर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की शीर्ष ई-कामर्स कंपनियों में शुमार अमेजन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस ने सोमवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से अपने चार्टर्ड प्लेन से आगरा के लिए उड़ान भरी। इस दौरान एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर ने उनका स्वागत किया। जेफ बेजोस ने काशी को दुनिया के पवित्र शहरों में से एक बताया।
जेफ ने बताया कि यह उनकी बेहद निजी यात्रा थी। वह दुनिया के पुरातन शहर काशी को देखना और जानना चाहते थे। इसीलिए वह यहां आए थे।
अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस के साथ बाबतपुर के एअरपोर्ट के निदेशक आकाश दीप माथुर
फोर्ब्स ने 2018 में जेफ बेजोस को दुनिया के सबसे धनी आदमी का तमगा दिया था। जेफ इन दिनों भारत यात्रा पर हैं। जेफ अपनी एक महिला मित्र के साथ काशी घूमने आए थे। सोमवार दोपहर वह बाबतपुर एयरपोर्ट से आगरा रवाना हुए।
एयरपोर्ट निदेशक आकाशदीप माथुर के अनुसार, उन्हें पता लगा कि जेफ बेजोस बाबतपुर हवाई अड्डे पर मौजूद हैं तो उन्होंने उनका स्वागत किया। साथ ही बाबतपुर एयरपोर्ट पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। जेफ ने एयरपोर्ट की सुविधाओं को विश्व स्तरीय बताते हुए प्रशंसा की।