फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jee

इंजीनियरिंग में दाखिले को लेकर उत्साहित दिखे अभ्यर्थी

Fri, 04 Sep 2020 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
jee
वाराणसी। इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए एक से छह सितंबर तक चल रहे जेईई के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को 11 केंद्रों पर बीटेक में दाखिले के लिए पंजीकृत 1541 अभ्यर्थियों में से करीब 70 से 80 प्रतिशत ने परीक्षा दी। शहरी और ग्रामीण इलाकों में बने केंद्रों पर परीक्षा को लेकर वाराणसी और आसपास के कई जिलों से आये अभ्यर्थी बहुत उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

एनटीए के देखरेख में होने वाली परीक्षा में 7864 अभ्यर्थियों को पंजीकृत किया गया है। इंस्टीट्यूट आफ हार्डवेयर नेटवर्किंग चंद्रिका नगर सिगरा, सारनाथ के साथ ही नाटक घनश्याम सिंह कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जीवनदीप इंस्टिट्यूट सहित अन्य जगहों पर हो रही परीक्षा को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन सहित कोविड गाइड लाइन का पूरा पालन किया जा रहा है। उधर कोरोना काल में हो रही इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों के साथ ही अभिभावक भी बहुत उत्साहित हैं। उनका कहना है कि कोरोना संक्रमण तो चल ही रहा है लेकिन जिस तरह से बच्चों की तैयारी चल रही थी, उसको देखते हुए परीक्षा कराया जाना बहुत जरूरी था। वाराणसी, चंदौली, जौनपुर सहित अन्य जगहों से अभ्यर्थी सुबह ही केंद्रों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

परीक्षा होगी कि नहीं इसको लेकर असमंजस जरूर था, लेकिन तैयारी भी साथ-साथ चलती रही। तिथि घोषित होने का ही इंतजार था। सुबह ही केंद्र पर आ गए। पेपर अच्छा हुआ। - अनुराग यादव, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण जिस तरह बढ़ता जा रहा है, उसमें परीक्षा देने को लेकर डर लग रहा था। केंद्र पर सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टनसिंग के साथ ही सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रही। - राहुल तिवारी, फुलवरिया
कोरोना वायरस की वजह से परीक्षा तिथि टाल दी गई थी जिसे हमें तैयारी करने का और मौका मिल गया। परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर राहत की सांस ली। सैनिटाइजेशन की व्यवस्था थी। - अनीश कुशवाहा, गाजीपुर

परीक्षा से पहले जिस तरह का विरोध, प्रदर्शन हो रहा था, उससे लग रहा था कि परीक्षा टल जाएगी। राजनीतिक पार्टियां प्रवेश परीक्षा को अपना मुद्दा बनाकर साध रही थीं। - अभिषेक कुमार, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed