{"_id":"6841814a1b1505255f036abd","slug":"jee-advanced-2025-admission-will-be-done-from-1-to-22-thousand-rank-on-1589-seats-in-iit-bhu-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"JEE Advanced 2025: आईआईटी बीएचयू में 1589 सीटों पर एक से 22 हजार रैंक तक प्रवेश का मौका, पढ़ें- पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JEE Advanced 2025: आईआईटी बीएचयू में 1589 सीटों पर एक से 22 हजार रैंक तक प्रवेश का मौका, पढ़ें- पूरी जानकारी
Thu, 05 Jun 2025 05:06 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 05 Jun 2025 05:06 PM IST
सार
आईआईटी बीएचयू में प्रवेश लेने के लिए अभ्यर्थी संभावनाओं को तलाश रहे हैं। इसमें 1589 सीटों पर एक से 22 हजार रैंक तक प्रवेश का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
IIT BHU
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपनी रैंक, कैंपस, गृह नगर और सीटों के मुताबिक अपने आईआईटी में प्रवेश की संभावनाओं को तलाश रहे हैं। ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी पोर्टल पर ई-काउंसिलिंग सर्विस को एक्टिव कर दिया गया है। यहां पर विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कर संस्थानों की च्वॉइस भर सकते हैं।
विज्ञापन
आईआईटी बीएचयू में कुल 1589 सीटों पर काउंसिलिंग होनी है। इसमें बीटेक, आईडीडी और बीआर्क कोर्स शामिल हैं। जेईई एडवांस्ड रैंकिंग के अनुसार 1000 से लेकर 22 हजार के आसपास तक रैंक की वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; IIT BHU: आईआईटी बीएचयू में चाक चौबंद होगी सुरक्षा, 520 सीसीटीवी कैमरों से होगी पूरे कैंपस की मॉनीटरिंग
विज्ञापन
पिछले साल यहां पर कंप्यूटर साइंस में 1015 से लेकर बीटेक इन आर्किटेक्चर के 22390 रैंक वाले मेधावियों का प्रवेश हुआ था। इस बार भी इसी के आसपास रैंकिंग वालों को प्रवेश मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
2024 में रैंक के अनुसार संस्थान के पांच शीर्ष ब्रांच में 1015 से लेकर 7764 रैंक वालों का प्रवेश हुआ था। इसमें कंप्यूटर साइंस, मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इंजीनियरिंग फिजिक्स शामिल रहे।