फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Je of the absurd statement of waterworks

‘अभी गंदा पानी पी लो, दिवाली बाद देखेंगे’

Sat, 29 Oct 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 29 Oct 2016 02:15 AM IST
विज्ञापन
Je of the absurd statement of waterworks
गंदे पानी की आपूर्ति - फोटो : अमर उजाला
वरुणापार इलाके में भोजूबीर क्षेत्र के कई मुहल्लों में एक सप्ताह से दूषित पेयजल आपूर्ति हो रही है। गंदा पानी सप्लाई होने से नागरिकों में काफी आक्रोश है। इससे इलाके की करीब 20 हजार की आबादी प्रभावित है। नागरिकों का कहना है कि जलकल में शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। धनतेरस और दीपावली का त्योहार है। गंदा पानी आने से लोगों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है।
विज्ञापन


भोजूबीर इलाके के अमित सिंह का कहना है कि आठ दिन हो गए नलों से गंदा पानी आ रहा है। हैंडपंप के सहारे काम चल रहा है। अमित का कहना है कि इसकी शिकायत जलकल के अवर अभियंता आरके यादव से इसकी शिकायत की गई तो उनका कहना था कि त्योहार बाद इसे ठीक किया जाएगा। इससे नागरिकों में नाराजगी है।
विज्ञापन


लोगाें का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धर्मेंद्र सिंह, लड्डू, होरी साव का कहना है कि भोजूबीर सब्जी मंडी के अलावा सिकरौल, नरायनपुर, सरसौली इलाके में गंदा पानी आ रहा है। वरुणापार के अधिशासी अभियंता सीबी यादव का कहना है कि समस्या का समाधान शनिवार तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed