ड्यूटी छोड़ बनारस जा रहे जेई को डीएम ने पकड़ा, अब होंगे निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण में लगी ड्यूटी छोड़कर बनारस जा रहे ग्राम्य विकास विभाग के जेई को जौनपुर डीएम ने बार्डर पर पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। जेई की तैनाती आजमगढ़ जिले के मिर्जापुर ब्लाक में है। पूरे मामले से वहां के डीएम को भी अवगत कराया गया है।
आजमगढ़ डीएम ने जेई को निलंबित करने की बात कही है। सुनील कुमार पटेल मिर्जापुर ब्लाक में ग्राम्य विकास विभाग में जेई के पद पर तैनात हैं। बुधवार को उनकी तैनाती सरायमीर में राशन वितरण कार्य के लिए नोडल अफसर के रुप में लगाई गई थी। उन्हें दिन भर मौजूद रहकर अपनी निगरानी में राशन का वितरण कराना था।
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे जौनपुर डीएम थानागद्दी के पास नाउपुर में बार्डर पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बनारस की ओर आ रही कार को रोकवाया। कार सवार ने पहले तो खुद को आकस्मिक ड्यूटी का कर्मचारी बताते हुए पुलिसकर्मियों पर धौंस जमाते हुए बार्डर से जाने देने की बात कही।
मामला जब डीएम तक पहुंचा तो जेई की घिग्घी बंध गई। डीएम ने तत्काल पूरे प्रकरण से आजमगढ़ के डीएम को अवगत कराया। मामले को गंभीरता से लेते हुए आजमगढ़ डीएम ने जेई को निलंबन निलंबित किए जाने की बात कही।