फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaw made flesh from leg 20 stitches applied eight hours surgery IMS BHU doctors performed operation

UP : पैर के मांस से बनाया जबड़ा, आठ घंटे की सर्जरी, लगाए 20 से अधिक टांके; IMS BHU के डॉक्टरों ने किया ऑपरेशन

Mon, 28 Oct 2024 02:48 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Oct 2024 02:48 AM IST
सार

Varanasi News : आईएमएस बीएचयू के डेंटल फेकेल्टी के डॉक्टरों की मानें तो फिलहाल मरीज की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वह एक सप्ताह तक अभी डाक्टरों की निगरानी में रहेगा।

विज्ञापन
Jaw made flesh from leg 20 stitches applied eight hours surgery IMS BHU doctors performed operation
आईएमएस बीएचयू के डेंटल फेकेल्टी में मरीज का इलाज करते डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमएस बीएचयू के डेंटल फेकेल्टी में मुंह के कैंसर की बीमारी से जूझ रहे एक मरीज की डॉक्टरों ने उसके पैर से मांस लेकर जबड़े में लगाया। ट्रॉमा सेंटर की ओटी में सर्जिकल माइक्रोस्कोप की मदद से पहली बार सर्जरी की गई। आठ घंटे तक चली सर्जरी में मरीज को 20 से अधिक टांके भी लगे हैं।

विज्ञापन


दंत चिकित्सा संकाय के ओरल एवं मैक्सिलोफेशियल सर्जरी विभाग में 48 वर्षीय मरीज कुछ दिन पहले डॉक्टर को दिखाने आया। इसमें जांच के बाद पता चला कि मुंह में कैंसर हैं। इसके बाद डॉक्टरों ने सर्जरी का निर्णय लिया। विभाग के प्रोफेसर अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिस टीम ने मरीज की 26 अक्तूबर को सर्जरी की, वह जटिल थी। 
विज्ञापन


प्रो. अखिलेश ने बताया कि पहले इस तरह की सर्जरी में मैग्निफाइंग लूप (एक प्रकार का चश्मा) का इस्तेमाल होता था। इसमें समय अधिक लगता था लेकिन अब आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार और ट्रॉमा सेंटर प्रभारी प्रो. सौरभ सिंह के सहयोग से सर्जिकल माइक्रोस्कोप के आने से समय तो कम लगता ही है, जो मांस का टुकड़ा लेकर लगाया जाता है, उसका बारीकी से अध्ययन करने में आसानी होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो. अखिलेश ने बताया कि मुंह में कैंसर जैसे गंभीर मरीजों की सर्जरी के लिए ट्रॉमा सेंटर में ओरल एंड मैक्सिलोफेसियल सर्जरी की ओटी है। जिस मरीज की सर्जरी हुई, उसके पैर में जांघ के पास का मांस लेकर मुंह के अंदर गाल का हिस्सा बनाया गया है। यानी उपरी जबड़ा पूरा बनाया गया। अभी सप्ताह भर तक डॉक्टरों की निगरानी में रहेगा। इसके बाद डॉक्टर की सलाह पर रेडियोथेरेपी यानी सेंकाई भी करवाना होगा।

सर्जरी करने वाली टीम में ये रहे शामिल
प्रो. अखिलेश कुमार सिंह के निर्देशन में हुई सर्जरी की इस टीम सीनियर रेजिडेंट डॉ. मेहुल, डाॅ.श्वेता, डॉ.तनिषा, डॉ. स्वप्ना, डॉ. वेदिता, डॉ. मयंक और एनीस्थीसिया विभाग से डॉ. अतुल सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed