{"_id":"5e706e6e8ebc3ea7f033228c","slug":"jaunpur-shot-dead-while-cleaning-rifle-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः रायफल साफ करते समय चली गोली, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः रायफल साफ करते समय चली गोली, युवक की मौत
Tue, 17 Mar 2020 12:00 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 17 Mar 2020 12:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार की रात संदिग्ध हाल में गोली चलने से युवक की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि रायफल साफ करते समय गोली चली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जगदीशपुर गांव निवासी राजन पांडेय (23) सोमवार की रात अपने बड़े भाई राजीव पांडेय की 315 बोर की लाइसेंसी रायफल साफ कर रहा था। इसी दौरान फायर हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो वहां राजन खून से लथपथ पड़ा था और उसके पेट में गोली लगी थी। आनन-फानन में परिजन उसे बदलापुर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन