टी-20 वर्ल्ड कप में चौके-छक्के लगाएंगी जौनपुर की राधा, दूध व्यवसायी की बिटिया का हुआ चयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंख होने से कुछ नहीं होता, हौसले से उड़ान होती है। इस कहावत को जौनपुर जिले के अजोशी गांव की राधा यादव ने सही साबित कर दिया है। आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के लिए राधा का चयन होने की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर है। सीमित संसाधनों वाले परिवार से निकल कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आलराउंडर खिलाड़ी के रूप में चर्चित राधा के परिवार को लोगों ने बधाई दी और मुंह मीठा कराया।
21 फरवरी से 8 मार्च 2020 तक ऑस्ट्रेलिया में होने वाले महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में राधा का भारतीय टीम में चयन होने पर अजोशी महावीर धाम के प्रधान सेवक पंडित गोरखनाथ मिश्र और जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने फोन पर बधाई दी।
राधा के पिता प्रकाश चंद्र यादव मुंबई में डेयरी उद्योग से जुड़े हैं। राधा की प्रारंभिक शिक्षा गांव में हुई। उसने इंटर की परीक्षा केएन इंटर कालेज बांकी से उत्तीर्ण की। इसके बाद उसने पिता के पास मुंबई जाकर क्रिकेट की कोचिंग ली और 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया। शुरुआत में वह मुंबई टीम का हिस्सा थी। वर्तमान में वह गुजरात से खेलती है।
शिक्षकों ने जताई खुशी
टी-20 विश्वकप में राधा यादव के बेहतर प्रदर्शन के लिए जिला व्यायाम शिक्षक रवि चंद्र यादव की अध्यक्षता में विकास क्षेत्र मड़ियाहूं के जूनियर हाई स्कूल मेंहदीगंज पर सोमवार को बैठक हुई। इसमें शिक्षकों और अभिभावकों ने राधा को शुभकामना दी। बैठक में रमेश चंद यादव, नंदलाल यादव ,श्याम बहादुर गौड़ राघवेंद्र सिंह, डॉ. राजेश सिंह, प्रवीण पांडेय, सुशील कुमार सरोज, अनिल कुमार यादव, रंजीत पटेल, करण यादव, रजनीश जायसवाल, सचिन मिश्र आदि मौजूद थे।