{"_id":"645dae978c2884c0fb0fb479","slug":"jaunpur-police-raided-and-recovered-the-teenager-basni-market-came-with-brother-on-the-call-of-a-young-man-on-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: युवक के बुलाने पर भाई के साथ मिलने गई किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, भाई अभी भी गायब, क्या है मामला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: युवक के बुलाने पर भाई के साथ मिलने गई किशोरी को पुलिस ने किया बरामद, भाई अभी भी गायब, क्या है मामला?
Fri, 12 May 2023 08:42 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 12 May 2023 08:42 AM IST
सार
जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के मलेथू गांव की एक किशोरी का मोबाइल के जरिये भगवतीपुर गांव निवासी एक युवक से संपर्क हुआ। युवक अपने दो सहयोगियों की मदद से किशोरी को बीते छह मई को बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी बाजार बुलाया। किशोरी अपने भाई के साथ बसनी बाजार पहुंची।
विज्ञापन
यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
भगवतीपुर गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति के यहां जौनपुर जिले के सुरेरी थाना की पुलिस एक किशोरी को बरामद कर साथ ले गई। वहीं, किशोरी के साथ गायब हुआ उसके भाई का पता नहीं लगा। पुलिस के छापे की भनक लगने पर आरोपी भाग निकले। आरोपियों में से एक के पिता को भी पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Varanasi: PM Modi जल्द काशीवासियों को दे सकते हैं सौगात, दो हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की ये रही लिस्ट
विज्ञापन
जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के मलेथू गांव की एक किशोरी का मोबाइल के जरिये भगवतीपुर गांव निवासी एक युवक से संपर्क हुआ। युवक ने अपने दो सहयोगियों की मदद से किशोरी को बीते छह मई को बड़ागांव थाना क्षेत्र के बसनी बाजार बुलाया। किशोरी अपने भाई के साथ बसनी बाजार पहुंची। युवक और उसके दोनों दोस्त बसनी बाजार स्थित एक रेस्टोरेंट में किशोरी से बात करने लगे। इसी बीच वहां से किशोरी को बुलाने वाला युवक चला गया। उस युवक के जाने के कुछ देर बाद किशोरी का भाई भी वहां से चला गया।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद युवक वापस आया तो उसके दोनों दोस्त भी रेस्टोरेंट से चले गए, लेकिन किशोरी का भाई वापस नहीं आया। किशोरी अपने भाई को लेकर परेशान हुई तो बुलाने वाला युवक उसे लेकर गाजीपुर के देवकली चला गया। उधर, किशोरी जब अपने घर नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने सुरेरी थाने में तहरीर दी। पुलिस किशोरी के मोबाइल के लोकेशन की मदद से भगवतीपुर गांव पहुंची और उसे बरामद की। हालांकि किशोरी को बुलाने वाला युवक, उसके दो दोस्त और उसका भाई नहीं मिला। इस संबंध में पूछे जाने पर कपसेठी थाने की पुलिस ने अनभिज्ञता जताई।