{"_id":"5e3655ec8ebc3e4b3a57b10b","slug":"jaunpur-police-man-and-home-guard-arrested-in-case-of-death-of-young-man-by-police-torture","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः पुलिस प्रताड़ना से युवक की मौत के मामले में सिपाही और होमगार्ड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः पुलिस प्रताड़ना से युवक की मौत के मामले में सिपाही और होमगार्ड गिरफ्तार
Sun, 02 Feb 2020 10:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस प्रताड़ना से क्षुब्ध युवक की आत्महत्या के मामले में आरोपी पीआरबी-112 बाइक दस्ता के सिपाही सुरेश और होमगार्ड हरेंद्र को शनिवार की देर रात एसपी के आदेश पर गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों पर आत्महत्या के लिए उकसाने, अवैध वसूली, मारपीट करने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज हुआ है। एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है, जबकि होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए जिला कमांडेंट को अवगत कराया है।
विज्ञापन
शहर में मुल्लाटोला निवासी मो. राजू (22) को शुक्रवार को गोमती नदी के किनारे टिकटाक वीडियो बनाते समय 112 बाइक दस्ते के कर्मचारियों ने पकड़ा था। मोबाइल से युवती को फोन कर परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई की। उसे बचाने के लिए घर वालों से 20 हजार रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन
इसके कुछ देर बाद ही युवक ने घर के अंदर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी थी। पिता की तहरीर पर शनिवार की शाम पहले पीआरबी-112 बाइक दस्ते पर तैनात सिपाही व होमगार्ड पर केस दर्ज हुआ। एसपी के निर्देश पर देर रात दोनों को नामजद करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन