{"_id":"597371464f1c1b643d8b45b6","slug":"jaunpur-police-caught-weapons-from-block-head-safari","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में ब्लाक प्रमुख की बिना नंबर की सफारी में मिला असलहा, हुआ 'तमाशा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में ब्लाक प्रमुख की बिना नंबर की सफारी में मिला असलहा, हुआ 'तमाशा'
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 22 Jul 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
पुलिस और अधिवक्ताओं में हुई नोकझोंक, गाड़ी थाने ले गई पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सदर तहसील में बिना नंबर की काले रंग की सफारी गाड़ी से पुलिस ने दो असलहे बरामद किए। गाड़ी में सिकरारा ब्लाक प्रमुख विजय यादव काली फिल्म लगे शीशे को बंद कर बैठे थे। उन्होंने दोनों असलहों को लाइसेंसी बताया।
लेकिन एक असलहे का लाइसेंस मौके पर नहीं दिखा पाए। शनिवार दोपहर को तहसील न्यायालय के पास ब्लाक प्रमुख खड़े थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि जो काले रंग की सफारी गाड़ी तहसील में खड़ी है वह चोरी की है। और उसमें अवैध असलहे लेकर कई बदमाश बैठे हैं।
इस सूचना पर सीओ सिटी और लाइन बाजार पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो राइफल और रिवाल्वर बरामद हुआ। एक असलहे का लाइसेंस तो ब्लाक प्रमुख ने विजय यादव ने दिखाया लेकिन दूसरे का नहीं दिखा पाए। गाड़ी का कोई कागजात उनके पास नहीं था।

और गाड़ी से कूद कर सड़क पर बैठे ब्लाक प्रमुख
सड़क पर बैठे सिकरारा ब्लाक प्रमुख विजय यादव
- फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान पुलिस से ब्लाक प्रमुख उलझ गए और गाड़ी से कूदकर जमीन पर बैठ गए और चिल्लाने लगे। उनके समर्थन में कई अधिवक्ता पहुंचे और पुलिस से उलझ गए। उनका कहना था कि प्रमुख विकलांग हैं। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई में दखल नहीं देने की हिदायत दी।
काफी देर तक बातचीत के बाद ब्लाक प्रमुख को पुलिस ने छोड़ दिया और गाड़ी को सीज कर असलहा थाने में जमा कर लिया गया है। मामले में एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर गाड़ी को सीज कर दिया गया है। एक शस्त्र का लाइसेंस नहीं मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।