फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur police caught weapons from block head safari

जौनपुर में ब्लाक प्रमुख की बिना नंबर की सफारी में मिला असलहा, हुआ 'तमाशा'

Sat, 22 Jul 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 22 Jul 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
jaunpur police caught weapons from block head safari
पुलिस और अधिवक्ताओं में हुई नोकझोंक, गाड़ी थाने ले गई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सदर तहसील में बिना नंबर की काले रंग की सफारी गाड़ी से पुलिस ने दो असलहे बरामद किए। गाड़ी में सिकरारा ब्लाक प्रमुख विजय यादव काली फिल्म लगे शीशे को बंद कर बैठे थे। उन्होंने दोनों असलहों को लाइसेंसी बताया।
विज्ञापन


लेकिन एक असलहे का लाइसेंस मौके पर नहीं दिखा पाए। शनिवार दोपहर को तहसील न्यायालय के पास ब्लाक प्रमुख खड़े थे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि जो काले रंग की सफारी गाड़ी तहसील में खड़ी है वह चोरी की है। और उसमें  अवैध असलहे लेकर कई बदमाश बैठे हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर सीओ सिटी और लाइन बाजार पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो राइफल और रिवाल्वर बरामद हुआ। एक असलहे का लाइसेंस तो ब्लाक प्रमुख ने विजय यादव ने दिखाया लेकिन दूसरे का नहीं दिखा पाए। गाड़ी का कोई कागजात उनके पास नहीं था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और गाड़ी से कूद कर सड़क पर बैठे ब्लाक प्रमुख

jaunpur police caught weapons from block head safari
सड़क पर बैठे सिकरारा ब्लाक प्रमुख विजय यादव - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान पुलिस से ब्लाक प्रमुख उलझ गए और गाड़ी से कूदकर जमीन पर बैठ गए और चिल्लाने लगे। उनके समर्थन में कई अधिवक्ता पहुंचे और पुलिस से उलझ गए। उनका कहना था कि प्रमुख विकलांग हैं। पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई में दखल नहीं देने की हिदायत दी।

काफी देर तक बातचीत के बाद ब्लाक प्रमुख को पुलिस ने छोड़ दिया और गाड़ी को सीज कर असलहा थाने में जमा कर लिया गया है। मामले में एसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि जांच में शिकायत सही पाए जाने पर गाड़ी को सीज कर दिया गया है। एक शस्त्र का लाइसेंस नहीं मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed