{"_id":"59809c2f4f1c1bbc5a8b4733","slug":"jaunpur-married-women-caught-in-varanasi-who-run-away-with-boyfriend","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः ससुराल से प्रेमी संग भागी विवाहिता बनारस में बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः ससुराल से प्रेमी संग भागी विवाहिता बनारस में बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के एक गांव से 20 दिन पूर्व प्रेमी के साथ फरार विवाहिता को पुलिस ने मंगलवार को वाराणसी से बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है। सादात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की शादी दो माह पूर्व सैदपुर कोतवाली के एक गांव में हुई थी।
बीते 11 जुलाई की रात विवाहिता अपनी ससुराल से प्रेमी संग फरार हो गई। इस मामले में विवाहिता के पति ने पत्नी सहित चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस को सूचना मिली की 20 दिन पूर्व फरार विवाहिता वाराणसी में है।
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने विवाहिता सहित प्रेमी को वाराणसी से धर दबोचा। पुलिस ने दोनों को थाने लाने के बाद पाति और विवाहिता के पिता को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विवाहिता के पिता और पति के साथ जाने को तैयारी नहीं होने पर पुलिस दोनों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। इस संबंध में कोतवाल त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बीस दिन पूर्व प्रेमी के साथ फरार विवाहिता को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। मजिस्ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।