फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   jaunpur lady burn self with seven month old baby

महिला ने दुधमुंहे बेटे को गोद में लेकर किया आत्मदाह, बेटी ने भागकर बचाई अपनी जान

Sat, 29 Jul 2017 12:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 29 Jul 2017 12:54 PM IST
विज्ञापन
jaunpur lady burn self with seven month old baby
किसी बात से क्षुब्ध महिला ने सात माह के दुधमुंहे बेटे के साथ आग लगाकर जान दे दी। महिला का मकसद बेटा, बेटी के साथ जान देने का था लेकिन माचिस जलाने के पहले ही बेटी मां का हाथ छुड़ा कर भाग गई जिससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन


मां-बेटे की मौत की यह घटना जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के सोहनी गांव में शुक्रवार की सुबह हुई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गौरा गांव की रेखा की शादी मई 2009 में  सोहनी गांव के रहने वाले कमलेश से हुई थी। रेखा शुक्रवार की सुबह घर में अपने बच्चों के साथ मौजूद थी। सास कलावती देवी अपनी बेटी के साथ खेत पर गई थी और पति बच्चों के लिए बिस्कुट लेने दूकान पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में रेखा के साथ सात माह का बेटा और छह साल की बेटी थी। तभी रेखा  ने एक कमरे में पलंग पर अपने सारे कपड़े, बिस्तर रखा और बेटी आंचल, बेटा अमित के साथ उसपर बैठ गई। उसने गैलन उठाकर मिट्टी के तेल खुद और बच्चों के ऊपर उड़ेल लिया।

वह आग लगाने के लिए माचिस की तीली जलाने जा रही थी कि बेटी आंचल मां से हाथ छुड़ाकर रोते हुए घर के बाहर निकल गई। इसके बाद रेखा ने आग लगा ली। 

बेटे की हुई अस्पताल में मौत

jaunpur lady burn self with seven month old baby
file photo - फोटो : अमर उजाला
उसकी चीख सुनकर आस पास के लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा वह आग का गोला बन चुकी थी। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन रेखा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उसके झुलसे दुधमुंहे सात माह के बेटे अमित की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमलेश गुजरात के सूरत में नौकरी करता है। दो महीने पहले ही वह घर आया था। जौनपुर पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडेय ने बताया कि यह पता नहीं चल सका है कि रेखा ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
घटना का कारण नहीं पता चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed