{"_id":"5e10988e8ebc3e87a10e083b","slug":"jaunpur-eight-policemen-suspended-for-failing-to-take-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः जिम्मेदारी निभाने में हुए फेल आठ पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः जिम्मेदारी निभाने में हुए फेल आठ पुलिसकर्मी निलंबित
Sat, 04 Jan 2020 07:22 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 04 Jan 2020 07:22 PM IST
विज्ञापन
सस्पेंड
दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर एसपी अशोक कुमार ने न्यायिक समन सेल में तैनात आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह पर तत्काल नई तैनाती के निर्देश दिए हैं। एसपी ने सभी थानेदारों को भी थाना क्षेत्र से बाहर जाने वाले पुलिसकर्मियों पर निगरानी रखने को कहा है।
विज्ञापन
सेल में तैनात पुलिसकर्मी न्यायालय से जारी समन आदि का तामील कराने के लिए विभिन्न जनपदों में जाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने उनके मोबाइल का विवरण निकलवाया और उसकी क्रास चेकिंग कराई तो पता चला कि कई पुलिसकर्मियों ने समन तामील कराए बगैर ही तामीला रिपोर्ट भेज दी थी। इसके लिए यात्रा भत्ता आदि निर्गत कर लिया था।
विज्ञापन
लापरवाही उजागर होने पर एसपी ने समन सेल में तैनात हेड कांस्टेबल कमलेश सिंह, श्रीराम यादव, राजेंद्र यादव, राजेश कुमार सिंह, कांस्टेबल रघुराज सिंह, संजय सिंह, संजय चौधरी व गोपाल यादव को निलंबित कर दिया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने थानों के बाहर जाने वाले पुलिसकर्मियों पर नजर रखें और सुनिश्चित करें कि वे निर्धारित जगह पर पहुंचें। वे कब और कहां जा रहे हैं और कब तक लौटेंगे, इसका ध्यान रखा जाए। समय से वापस न आने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन