फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur crime news in hindi murder of youth in Sujanganj

यूपी: पोखरे में मिला किशोर का शव, जमीन विवाद में पड़ोसियों पर हत्या करने का आरोप

Fri, 05 Mar 2021 06:02 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: हरि User Updated Fri, 05 Mar 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur crime news in hindi murder of youth in Sujanganj
सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद में बृहस्पतिवार की रात किशोर का शव पोखरे में उतराया मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिवारीजनों ने जमीन विवाद में पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना सुजानगंज थाना क्षेत्र के सराय पड़री गांव की है। किशोर हाईस्कूल का छात्र था। 

विज्ञापन


सराय पड़री गांव निवासी बृजलाल पाल का पुत्र अरविंद (15)  हाईस्कूल का छात्र था। बृहस्पतिवार की शाम वह गांव के पोखरे पर शौच के लिए गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की। थोड़ी देर बाद गांव के पोखरे में किसी का शव मिलने की जानकारी पाकर घरवाले मौके पर पहुंचे। शव को पोखरे से बाहर निकालकर रखा गया था।
विज्ञापन

दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज

परिवारीजनों ने शव की पहचान अरविंद के रूप में की। शव देख परिवारीजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुजानगंज मनोज कुमार, महराजगंज थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। देर रात पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल पहुंचकर जानकारी ली। परिवारीजनों ने पड़ोसियों पर जमीन विवाद में बेटे की लाठी-रॉड से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की जानकारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed