फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur crime news: dead body of missing bullion businessman found, police investigation CCTV

जौनपुर : लापता सराफा कारोबारी का टीनशेड में मिला शव, सीसीटीवी में इस हाल में दिखाई दिया

Thu, 08 Apr 2021 06:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 08 Apr 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Jaunpur crime news: dead body of missing bullion businessman found, police investigation CCTV
सराफा कारोबारी सोनू (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया।

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ताड़तला मोहल्ले से दो दिन पूर्व लापता सराफा कारोबारी का शव बृहस्पतिवार को सिपाह मोहल्ले में पंचर बनाने वाली दुकान के टीनशेड में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं सीसीटीवी फुटेज की जांच में कारोबारी लड़खड़ाते हुए देखा गया। इसके बाद हांफते हुए वहीं बैठा गया। 

विज्ञापन


ताड़तला मोहल्ला निवासी राजेश सोनी का बेटा सोनू (23) बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज बाजार में ज्वेलरी की दुकान चलाता था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम वह दुकान से घर पहुंचा। इसके बाद दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू हो गई। उसके मोबाइल पर भी संपर्क नहीं हो सका। बुधवार को सुबह सोनू के भाई रितेश ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उसकी छानबीन कर रही थी। 
विज्ञापन


पंचर बनाने की दुकान पहुंचा युवक शव देख रह गया दंग

बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे सिपाह मोहल्ले में गुरुद्वारा मोड़ के पास बाइक का पंचर बनाने का काम करने वाला युवक दुकान पर पहुंचा तो टीनशेड के नीचे युवक का शव देख वह दंग रह गया। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने पंचनामा कर उसे मर्चरी हाउस में रखवा दिया। सोनू की तलाश में जुटे उसके परिवार के लोगों को लावारिस लाश मिलने की जानकारी हुई तो जिला अस्पताल के मर्चरी हाउस पहुंच गए। परिजनों ने शव की पहचान की। 

कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार मिश्र का कहना है युवक के शरीर पर कहीं कोई गंभीर चोट के निशान नहीं मिल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।


सीसीटीवी में लड़खड़ाते हुए दिख रहा सोनू 

विज्ञापन

सराफा कारोबारी सोनू का जिस स्थान पर शव मिला है, उससे 10 कदम पहले एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की भी पुलिस ने छानबीन की है। सीसीटीवी फुटेज में सुबह 6 बजे वह लड़खड़ाते हुए दिखता है। दुकान के बाहर रखे पुराने टायर को पकड़कर वह करीब आधे घंटे तक बैठा रहता है। सुबह करीब 6:30 बजे वह टायर के पास से उठता है और लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ता है। मुश्किल से 10 कदम आगे जाता है और जमीन पर ही लेट जाता है। सुबह पंचर बनाने वाला दुकान पर पहुंचा तो करीब सात बजे शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed