फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jaunpur: 19 newly infected, including the chairman of district hospital staff nurse, Kerakat, women constable of Meerganj police station also positive

जौनपुर : जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स, केराकत के चेयरमैन समेत 19 नए संक्रमित, मीरगंज थाने की महिला कांस्टेबल भी पॉजिटिव

Wed, 15 Jul 2020 08:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Jul 2020 08:54 PM IST
सार

  • संक्रमितों में बरसठी ब्लाक के दो कर्मचारी भी शामिल
  • कुल 763 हुई कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या, 193 एक्टिव केस

विज्ञापन
Jaunpur: 19 newly infected, including the chairman of district hospital staff nurse, Kerakat, women constable of Meerganj police station also positive
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)

विस्तार

जौनपुर जिले में बुधवार को 19 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। पीड़ितों में केराकत नगर पंचायत के चेयरमैन, बरसठी बीडीओ कार्यालय के कर्मचारी, जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स और मीरगंज थाने की महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस 763 हो गए हैं। इसमें एक्टिव केस 193 हैं।

विज्ञापन


रामपुर और खेतासराय थाने में पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव मिलने के बाद अन्य थानों में भी सभी पुलिसकर्मियों के सैंपल लिए जा रहे हैं। मीरगंज में नौ जुलाई को थाना व आसपास के लोगों का सैंपल लिया गया था। इसमें एक महिला कांस्टेबल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कस्बे का ही एक दुकानदार भी संक्रमित पाया है। 

विज्ञापन

केराकत नगर पंचायत के चेयरमैन ने भी नौ जुलाई को सैंपल दिया था। उनमें भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। केराकत नगर के ही नरहन, नालापार और सरायवीरु निवासी तीन युवकों में भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। नालापार मोहल्ले में तीन मरीज पहले भी मिले थे। लगातार मरीजों की बढ़ती संख्या से नगर के लोग सहमे हुए हैं। 

उधर, जिला अस्पताल में कार्यरत 55 वर्षीय स्टाफ नर्स भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है। यहां उपचार के लिए भर्ती पुरानी बाजार और बदलापुर निवासी दो मरीजों का भी सैंपल लेकर जांच को भेजा गया था, दोनों पॉजिटिव आए हैं। बीडीओ बरसठी कार्यालय में तैनात सफाईकर्मी व दफ्तरी में कोरोना का संक्रमण मिला है। 


बीडीओ राजन राय ने बताया कि बृहस्पतिवार को दफ्तर बंद रहेगा। पूरे दिन सैनिटाइजेशन का कार्य होगा। इनके अलावा सुजानगंज बाजार में एक, बरसठी में एक, रामनगर के गुतवन गांव में तीन, जलालपुर और कुछमुछ में एक-एक, करंजाकला के सिद्दीकपुर में एक मरीज पाया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को 19 नए पॉजिटिव केस आए हैं। पहले से भर्ती 19 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed