फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Jat was written on the car of a resident of Meerut Varanasi police cut challan of two thousand

मेरठ के रहने वाले की कार पर लिखा था जाट, वाराणसी पुलिस ने दो हजार का काटा चालान 

Sun, 16 May 2021 03:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 May 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Jat was written on the car of a resident of Meerut Varanasi police cut challan of two thousand
जाट लिखा हुआ कार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में वाराणसी के पुलिस मुख्यालय ने सख्त आदेश जारी किया है कि वाहन पर जाति लिखकर चलना अपराध है। ऐसे वहनों पर पुलिस कार्रवाई भी करती है। वाराणसी में ऐसे वाहनों पर कार्रवाई भी लगातार हो रही है। एसीपी चेतगंज ने एक ऐसे ही कार का दो हजार का चालान काटा है, जिस पर जाट लिखा हुआ था। नंबर प्लेट के बगल में 'जाट' लिखे वाहन का एसीपी चेतगंज नितेश प्रताप सिंह ने वाराणसी के लहुराबीर चौराहे पर चालान काटा। यह कार मेरठ के रहने वाले कमलेश कुमार की है। 
विज्ञापन


 

दरअसल, दोपहर के समय एसीपी चेतगंज नितेश प्रताप सिंह मलदहिया से लहुराबीर मार्ग की तरफ गुजर रहे थे, इसी दौरान उनकी नजर एक कार पर पड़ी, जिसके पीछे नंबर प्लेट के बगल में हिंदी में 'जाट' लिखा हुआ था। इसके बाद एसीपी ने कार रुकवाकर दो हजार का चालान काट दिया। वहीं चालक ने चालान न काटे जाने को लेकर पुलिस के समक्ष कई बार मिन्नतें भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed