{"_id":"5a46895e4f1c1bd0408bfb91","slug":"japanese-tourist-robbed-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः जापानी पर्यटक का दिनदहाड़े बैग छीनकर भाग गए बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः जापानी पर्यटक का दिनदहाड़े बैग छीनकर भाग गए बाइक सवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 30 Dec 2017 01:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
वाराणसी में पर्यटकों के साथ चोरी, छिनैती की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं। 15 दिन के भीतर उचक्कों ने शुक्रवार को दोबारा जापानी पर्यटक को निशाना बनाया।
कैंट रेलवे स्टेशन परिसर पर दिनदहाड़े बाइक सवार उचक्के पर्यटक का बैग छीनकर फरार हो गए। जीआरपी उनकी तलाश में इधर-उधर भटकती रही लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा।
पांडेयघाट स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरे जापानी पर्यटक ताकूमी एडी अपने एक मित्र के साथ रिजर्वेशन टिकट लेने के लिए दोपहर में कैंट स्टेशन पहुंचे थे। आरक्षण केंद्र पर पर्यटक को बताया गया कि उन्हें पूछताछ काउंटर के पास स्थित आईटीबी (इंटरनेशनल टूरिस्ट ब्यूरो) से टिकट मिलेगा।
जापानी पर्यटक ने पर्यटक पुलिस को बताया कि आईटीबी जाते समय इंडियन बैंक के एटीएम के पास उसे दो बाइक सवारों ने रोक लिया। कुछ देर बातों में उलझाने के बाद बैग छीनकर दोनों फरार हो गए। इसके बाद पर्यटक पुलिस ने उसे जीआरपी थाने पहुंचाया।
विज्ञापन
उसकी शिकायत के आधार पर जीआरपी ने तत्काल सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्मों पर आरोपियों की तलाश शुरू की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में बैग चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया गया। पर्यटक के बैग में ड्रोन कैमरा, हाई डेफिनेशन कैमरा और आई फोन था।

Trending Videos
पुलिस के हाथ खाली
UP Police
जीआरपी इंस्पेक्टर जेपी सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई लेकिन उसमें उचक्के तो दूर पर्यटक ही नजर नहीं आ आ रहा। उन्होंने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
बता दें कि पिछले दिनों जापानी पर्यटक अकीहीरो टनाका के साथ फर्जी गाइड ने मुगलसराय के शास्त्री नगर में लूट की थी। इस मामले में पुलिस अब तक आरोपी का सुराग नहीं लगा सकी।
इसके पहले अर्जेंटीना की महिला के साथ गंगा उस पार लूट हुई थी, जिस मामले में तीन लोगों को जेल भेजा है। वहीं, लखनिया दरी छह सदस्यीय दल के साथ हुई छेड़खानी में सभी आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।