फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   japanese prime minister remember varanasi by this way

पीएम मोदी की काशी को जापानी पीएम शिंजो अबे ने कुछ इस तरह से किया याद

Thu, 14 Sep 2017 04:49 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
टीम डिजिटल,वाराणसी Updated Thu, 14 Sep 2017 04:49 PM IST
विज्ञापन
japanese prime minister remember varanasi by this way
pmo द्वारा जारी किया गया ट्वीट - फोटो : twitter
जापान के प्रधानमंत्री भले ही गुजरात के बड़ोदरा में हो लेकिन भारत से जुड़ी यादों में अभी भी काशी की परंपराएं जीवंत हैं।  इसकी एक बानगी बुधवार को नजर आई जब देर शाम pmo के ट्विटर हैंडल से जापान के प्रधानमंत्री का बयान शेयर किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि आज गांधीनगर  में पीएम मोदी और जापानी पीएम के सामने वाराणसी में बनने वाले कन्वेंशन सेंटर की डिजाइन पर प्रजेंटेशन देख रहे हैं। 

pmo द्वारा किए गए इस ट्वीट में शिंजो अबे को भी शामिल किया गया। ट्वीट में जारी फोटो में मां गंगा की आरती करते हुए दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की तस्वीर संग जापान के प्रधानमंत्री का बयान भी है। जिसमें उन्होंने कहा है कि- दिसंबर 2015 को पीएम मोदी के संग मैंने वाराणसी की यात्रा की।
विज्ञापन


इस दौरान गंगा के तट पर जादुई और लाजवाब रस्मों -रिवाजों को देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गंगा का वह प्रवाह भारत और जापान की तरह है जो इतिहासक्रम के आगे की और ले जाने वाली साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि  pmo से द्वारा जारी यह ट्वीट जापानी दूतावास की ओर से जारी पीएम शिंजो के संदेश का महज एक हिस्सा है। इससे संबधित पूरी पोस्ट को पीएम मोदी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से दिन में शेयर किया है। 
 

japanese prime minister remember varanasi by this way
सीधा प्रसारण नगर निगम प्रेक्षागृह में - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम प्रेक्षागृह के स्थान पर बनने वाले कन्वेंशन सेंटर की डिजाइन और डीपीआर आज मुहर लग जाएगी। जापानी पीएम शिंजो अबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जापान की मदद से 140 करोड़ की लागत से बनने वाले इस सेंटर की डिजाइन और डीपीआर का प्रजेंटेशन शुरू हो गया है।

इसका सीधा प्रसारण नगर निगम प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। प्रसारण के टेंट दो बड़ी डिजिटल स्क्रीन भी लगाई गई है। 
 गौरतलब है कि 12 दिसंबर 2015 को जापानी पीएम के काशी यात्रा से एक दिन पूर्व दिल्ली में उन्होंने बनारस में कन्वेंशन सेटर बनाने की घोषणा की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed