{"_id":"5b894a1042c792464429f8dc","slug":"janmashtami-lord-krishna-costumes-fancy-dress-competition-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में होने जा रही कान्हा-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता, जानिए सब कुछ यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में होने जा रही कान्हा-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता, जानिए सब कुछ यहां
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Fri, 31 Aug 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
चार मंदिर परिसरों में प्रतियोगिता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन्माष्टमी पर अमर उजाला और इको प्लस सीमेंट एंड स्टील की ओर से कान्हा-राधा रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी के चार मंदिर परिसर में यह प्रतियोगिता तीन सितंबर को शाम चार बजे से होगी। इसमें दो साल से आठ साल के बच्चे और बच्चियां राधा व कृष्ण के स्वरूप में प्रतिभागी के तौर पर भाग ले सकते हैं। सबसे मोहक रूपसज्जा के लिए नन्हे-मुन्नों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार के अलावा सभी प्रतिभागियों को उपहार प्रदान किए जाएंगे।। इसका निर्णय कार्यक्रम स्थल पर निर्णायकों की टीम करेगी।
चार मंदिर परिसरों में प्रतियोगिता
प्रतियोगिता का आयोजन आयोजन स्थल वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित त्रिदेव मंदिर, लक्सा स्थित श्याम मंदिर, खोजवां शंकुलधारा स्थित द्वारिकाधीश मंदिर और भोजूबीर स्थित दक्षिणेश्वर काली मंदिर को बनाया गया है। प्रतिभागी अपनी सुविधा अनुसार किसी भी निकट के आयोजन स्थल पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं।
दो सितंबर , शाम पांच बजे तक पंजीकरण
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के पंजीकरण की अंतिम तिथि दो सितंबर तक शाम पांच बजे तक है। पंजीकरण के लिए व्हाट्सऐप नंबर 7979018061 और 9839933379 पर जानकारी भेजी जा सकती है। प्रतिभागी का नाम, उम्र, माता-पिता का नाम, पता और फोन नंबर उपरोक्त नंबरों पर व्हाट्सऐप भेजने के बाद ही पंजीकरण सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
गणपति रेजिडेंसी मडुवाडीह में भी प्रतियोगिता
जन्माष्टमी के अवसर पर गणपति रेजिडेंसी सोसायटी में भी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें सोसायटी में रहने वाले परिवार के बच्चे ही हिस्सा लेंगे। सोसायटी के लोग प्रतियोगिता में पंजीकरण के लिए व्हाट्सऐप नंबर 7979018061 और 9839933379 पर अपनी पूरी जानकारी भेज सकते हैं।