फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Janmashtami Kashi Vishwanath Temple Gifts for Lord Krishna sent to Mathura emphasis Temple Connect

काशी विश्वनाथ मंदिर में जन्माष्टमी: श्रीकृष्ण के लिए मथुरा भेजे गए उपहार, टेंपल कनेक्ट पर जोर; समरसता का संदेश

Thu, 03 Sep 2026 09:02 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 03 Sep 2026 09:02 PM IST
सार

काशी और मथुरा के बीच धार्मिक-सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने की परंपरा के तहत श्री काशी विश्वनाथ धाम से श्री लड्डू गोपाल के लिए विशेष भेंट तीन सितंबर को मथुरा भेजी गई। दो सितंबर को भेंट का पूजन किया गया था। अभियान के तहत देश-विदेश के 260 प्राण-प्रतिष्ठित देवी-देवताओं के शुभकामना संदेश भी मथुरा भेजे गए।

विज्ञापन
Janmashtami Kashi Vishwanath Temple Gifts for Lord Krishna sent to Mathura emphasis Temple Connect
श्रीकृष्ण के लिए मथुरा भेजे गए उपहार। - फोटो : संवाद

विस्तार

सनातन संस्कृति के दो प्रमुख आस्था केंद्र काशी और मथुरा के बीच श्रद्धा, समर्पण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम की ओर से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान मथुरा के लिए विशेष भेंट भेजी गई। तीन सितंबर को यह भेंट श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा के लिए रवाना की गई।

विज्ञापन


इस धार्मिक-सांस्कृतिक परंपरा की शुरुआत वर्ष 2024 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हुई थी। उस समय श्री काशी विश्वनाथ धाम की ओर से भगवान श्री विश्वनाथ के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा में विराजमान श्री लड्डू गोपाल के लिए उपहार भेजा गया था। इसके बाद रंगभरी एकादशी पर काशी से लड्डू गोपाल को और मथुरा से भगवान श्री विश्वेश्वर महादेव को भेंट अर्पित करने की अभिनव परंपरा शुरू हुई।
विज्ञापन


इसी पावन श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर दोनों तीर्थस्थलों के बीच भेंट का आदान-प्रदान किया गया। दो सितंबर को श्री लड्डू गोपाल के लिए तैयार विशेष उपहार सामग्री को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान विश्वेश्वर महादेव के समक्ष विधिवत पूजन-अर्चन के बाद अर्पित किया गया। भगवान विश्वेश्वर को भेंट का अवलोकन कराने के बाद तीन सितंबर को इसे मथुरा के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अभियान के तहत देश-विदेश के 260 प्राण-प्रतिष्ठित देवी-देवताओं के शुभकामना संदेश भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान, मथुरा को भेजे गए हैं। विभिन्न देवालयों और तीर्थस्थलों में विराजमान आराध्य स्वरूपों की ओर से प्राप्त मंगलकामनाओं को सनातन परंपरा की व्यापकता और आध्यात्मिक एकात्मता का प्रतीक बताया गया।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से अपने संस्थागत ज्ञान सहयोगी ‘टेंपल कनेक्ट’ के सहयोग से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश-विदेश के प्रमुख देवालयों और तीर्थस्थलों को आध्यात्मिक सूत्र में जोड़ना तथा सनातन संस्कृति में संवाद, सहभागिता और परस्पर श्रद्धा को मजबूत करना है।

श्रीकृष्ण और भगवान शिव के प्रति साझा भक्ति की यह पहल काशी और मथुरा के बीच धार्मिक संबंधों को और मजबूत करने के साथ सनातन संस्कृति में एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed