फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Janmashtami 2023 Glimpse of Mathura Vrindavan in varanasi Lord Shri Krishna born a

Janmashtami: शिव की नगरी में मथुरा-वृंदावन की झलक, मंगल ध्वनि के बीच जन्मे भगवान श्रीकृष्ण

Thu, 07 Sep 2023 12:20 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 07 Sep 2023 12:20 AM IST
सार

krishna Janmashtami 2023: मोहरात्रि में सोलह कलाओं से परिपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की छटा से काशी में अद्भुत छटा बिखरी। बाबा विश्वनाथ के आंगन में कन्हाई की नयनाभिराम झांकी सजाई गई तो मां अन्नपूर्णा के धाम में भी लड्डू गोपाल जन्म लिए

विज्ञापन
Janmashtami 2023 Glimpse of Mathura Vrindavan in varanasi Lord Shri Krishna born a
बाबा विश्वनाथ के आंगन में कन्हाई की नयनाभिराम झांकी सजाई गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कण-कण शंकर की नगरी नटवर नागर के जन्मोत्सव पर कृष्णमय हो उठी। भगवान के स्वागत में देवराज इंद्र भी झूमकर बरसे। काशी की गलियों से लेकर शहर के मंदिर भी जय श्रीकृष्ण के महामंत्र से गूंज उठे। अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, वृषभ राशि और बुधवार के दिन का संयोग द्वापर के बाद फिर से बना। काशीवासियों ने भी लीलाधर के स्वागत में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्री काशी विश्वनाथ धाम से लेकर शहर के सभी मंदिरों में जन्मोत्सव का उल्लास नजर आया। कहीं सोहर गीत गूंजे, कहीं केक काटा गया तो कहीं महाआरती उतारी गई।

विज्ञापन


मोहरात्रि में सोलह कलाओं से परिपूर्ण भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की छटा से काशी में अद्भुत छटा बिखरी।  मध्यरात्रि में जैसे ही घड़ी की सूईयों ने 12 बजाया, शहर के मठ, मंदिर और घरों में शंख ध्वनि के साथ घंटा घड़ियाल गूंज उठे। श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी...से चारों दिशाएं गूंज उठी। पंचामृत से बाल गोपाल को स्नान कराने के बाद महाआरती उतारी गई।
विज्ञापन


भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। घरों के साथ ही मंदिरों में भी झांकियों में सजे नंद के घर का नजारा देखकर श्रद्धालु भी मोहित हो उठे। कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में शिव की नगरी काशी नंदगांव की तरह सजी-धजी नजर आई। पत्तियों से की गई सजावट ने हर किसी का ध्यान खींचा। जन्मोत्सव के बाद जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी... के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे। गृहस्थों ने व्रत रखकर भगवान का जन्मोत्सव मनाया। श्री काशी विश्वनाथ धाम के सत्यनारायण मंदिर में जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विश्वनाथ धाम में मना कृष्ण जन्मोत्सव

Janmashtami 2023 Glimpse of Mathura Vrindavan in varanasi Lord Shri Krishna born a
काशी विश्वनाथ धाम में मना कृष्ण जन्मोत्सव - फोटो : अमर उजाला

काशी विश्वनाथ धाम परिसर स्थित श्रीश्री 1008 अक्षयवट हनुमान मंदिर के महंत परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। बुधवार की सुबह नंदलाल की प्रतिमा को परिसर में विराजमान कराया गया। गंगाजल स्नान कराकर नूतन वस्त्र धारण कराया गया। तुलसी, गुलाब, टेंगरी की मालाओं से शृंगार किया गया। फिर मुकुट और बंशी लगाकर आरती की गई। दर्शन-पूजन का सिलसिला अनवरत चलता रहा। मध्यरात्रि लग्नानुसार लड्डू गोपाल का जन्म कराया गया। भव्य श्रृंगार कर महाआरती की गई। इस दौरान मंदिर परिसर को गुब्बारों और विद्युत झालरों से सजाया गया था। जन्मोत्सव के वक्त महिलाओं ने सोहर गीत गाए। भक्तों में पंचामृत, भोग प्रसाद वितरित किया गया।

इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव शुरू

Janmashtami 2023 Glimpse of Mathura Vrindavan in varanasi Lord Shri Krishna born a
श्याम मंदिर लक्सा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महामहोत्सव शुरू - फोटो : अमर उजाला

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में तीन दिवसीय महामहोत्सव बुधवार को शुरू हुआ। सुबह से ही धर्मसंघ एवं इस्कॉन मंदिर प्रांगण में हरि नाम संकीर्तन,भजन एवं श्रीकृष्ण कथा का आयोजन शुरू हो गया। भगवान श्रीकृष्ण का अभिषेक, शृंगार, आरती व प्रसादम के साथ उनके दर्शन पूजन का क्रम अनवरत चलता रहा। पूरे मंदिर परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया था। धर्मसंघ प्रांगण में आयोजित जन्माष्टमी कार्यक्रम में बच्चों ने राधा,कृष्ण,बाल सखा के मनमोहक रूप में सज-धज कर एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। 

माथे पर लड्डू गोपाल, होठों पर राधा कृष्ण

माथे पर लड्डू गोपाल और होठों पर राधे कृष्ण का महामंत्र जपते हुए श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। इसके साथ ही हरे कृष्ण हरे राम संकीर्तन सोसायटी की ओर से तीन दिवसीय श्री कृष्ण प्राकट्योत्सव का शुभारंभ हो गया। बैंड बाजे की धुन पर महामंत्र का जाप करते हुए झूमते नाचते भक्तों की टोली आगे बढ़ रही थी। अन्नपूर्णा नगर कालोनी से भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री लड्डू गोपाल की शोभायात्रा आरंभ हुई। वैष्णव परिधान में भक्त शंखनाद और डमरू दल की थाप पर कदम से कदम मिलाते हुए चल रहे थे।

रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों पर शंखनाद करते हुए वैष्णव भक्तों की टोली आगे बढ़ रही थी। शोभायात्रा के अंत में माहेश्वरी भवन के पास आरती के बाद श्री राधागोविंद जी, श्री जगन्नाथ देव, श्री बलदेव जी एवं सुभद्रा महारानी के श्री विग्रहों को तीन दिन के लिए स्थापित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed