शहर में जाम से जूझते रहे राहगीर
भीषण जाम के चलते स्कूली बच्चों, एंबुलेंस में मौजूद मरीजों, बुजुर्गों, महिलाओं सहित अन्य राहगीरों को भारी फजीहतों का सामना करना पड़ा। खास बात यह रही कि जहां भी जाम लगा पुलिसकर्मी व्यवस्था सुधारने की बजाय मौके से खिसकते दिखे।
शहर के अलग-अलग इलाकों में मंगलवार की सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था। नरिया तिराहा-सुंदरपुर चौराहा मार्ग पर 10 बजे के लगभग एक किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लगी रही। इसी तरह लंका चौराहा, भेलूपुर स्थित जल संस्थान के सामने से कमच्छा तक, रथयात्रा, सिगरा चौराहा से साजन तिराहा, चौक से मैदागिन तक, गोदौलिया से नई सड़क तक, मंडुवाडीह चौराहा, भिखारीपुर तिराहा, संकटमोचन मंदिर तिराहा से दुर्गाकुंड मंदिर तक, इंग्लिशिया लाइन तिराहा, अंधरापुल चौराहा से नदेसर मार्ग, पांडेयपुर चौराहा सहित शहर के कई अन्य इलाके घंटों जाम की जद में रहे।